Gwalior ATM: गैस कटर से काटकर ग्वालियर और मुरैना के एटीएम में सनसनीखेज वारदात, लाखों रुपए लूटकर बदमाश फरार
एमपी के ग्वालियर में एक बार फिर बदमाशों ने एटीएम को निशाना बनाया। मुरैना समेत यहां के तीन ATM को काटकर लाखों की नकदी लूट ली गई। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई हैं।

Gwalior ATM Loot:एमपी के ग्वालियर और मुरैना में बदमाशों ने लाखों की सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया हैं। ग्वालियर में दो और मुरैना में एक ATM को निशाना बनाया। आरोपियों ने कटर मशीन से ATM काटे फिर उसके कैश बॉक्स की नकदी ले उड़े। दोनों ही शहरों में अलग-अलग इलाकों में हुई इस वारदात से पुलिस के भी होश उड़ गए। वारदात के तरीके से इसमें पुलिस मेवाती गैंग के हाथ होने का अनुमान लगा रही है। आरोपियों की पतासाजी के लिए घटना स्थल के आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

एमपी के ग्वालियर में एक बार फिर शातिर बदमाशों ने ATM को निशाना बनाया और लाखों रुपए लूटकर फरार गए। शहर के बहोड़ापुर और मुरार इलाके में एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाया गया। गैस कटर से ATM काटना बताया जा रहा है, जिसके बाद लुटेरों ने कैश बॉक्स पर हाथ साफ़ किया। एएसपी राजेश दण्डोतिया के मुताबिक घटना आधी रात के बाद तीन से चार बजे की है। कुछ CCTV फुटेज भी मिले है। जिसमें एक सफ़ेद रंग की क्रेटा कार में लुटेरे आते-जाते दिखे है। शुरुआत जांच में कार का नंबर फर्जी पाया गया है। इस मामले में शहर की नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही हैं।

Recommended Video

इसी तरह मुरैना में भी इसी रात एक ATM को निशाना बनाया गया। यहां भी बदमाशों ने एटीएम को काटा और करीब 15 लाख रुपए नकदी ले उड़े। तीनों जगह हुई वारदात के सिलसिले में क्राइम ब्रांच की टीम भी एक्टिव हो गई है। कुल कितनी राशि लूटी गई अभी यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन पुलिस 50 लाख रुपए से ज्यादा की राशि गायब होने का दावा कर रही है। आपको बता दें कि पिछले दिनों भी चार ATM तोड़कर लगभग डेढ़ करोड़ की बड़ी लूट की वारदात हुई थी। जिसके बाद पूरी गैंग पकड़ी गई थी। ताजा मामले में मेवाती गैंग पर वारदात का अंदेशा जताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications