दिल, दोस्ती और दगा की कहानी : चलते ट्रक में रेप के बाद हत्या कर शव चंबल नदी में फेंका

ग्वालियर, 18 जनवरी। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के आंतरी पुलिस थाना इलाके के गांव कछौआ में दिल, दोस्ती और दगा का मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग के दोस्त ने उसका अपहरण किया और ​चलते ट्रक में उसकी अस्मत लूटी। इसके बाद हत्या कर शव चंबल नदी में फेंक दिया।

 27 दिसम्बर से तलाश की जा रही थी

27 दिसम्बर से तलाश की जा रही थी

दरअसल, यह खुलासा गांव कछौआ की 14 साल की उस नाबालिग लापता के मामले में हुआ है, जिसकी 27 दिसम्बर से तलाश की जा रही थी। रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। वारदात को उसके दोस्त ने अंजाम दिया है। DSP क्राइम विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि अब खुलासा हुआ कि नाबालिग छात्रा की बड़की सराय निवासी 18 साल के अजीत रजक से दोस्ती थी। आंतरी पुलिस ने रविवार दोपहर अजीत को हिरासत में लिया। अजीत पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया।

 हाइवे पर मिलने बुलाया था

हाइवे पर मिलने बुलाया था

पुलिस पूछताछ में अजीत ने बताया कि 27 दिसंबर को नाबालिग छात्रा को हाइवे पर मिलने बुलाया था। यहां से अपने दोस्त के ट्रक में अजीत और नाबालिग छात्रा बैठकर घर से भाग निकले। ट्रक में ही अजीत ने ग्वालियर से फारूर्खाबाद के दो चक्कर लगाए। इस दौरान लगातार दो दिन तक अजीत ने ट्रक में नाबालिग छात्रा से रेप किया।

छात्रा के परिजनों ने पुलिस FIR दर्ज करवा दी

छात्रा के परिजनों ने पुलिस FIR दर्ज करवा दी

ट्रक में अजीत को जानकारी मिली कि छात्रा के परिजनों ने पुलिस FIR दर्ज करवा दी। अपहरण का मामला दर्ज होने पर अजीत डर गया, वहीं छात्रा भी उसका विरोध कर रही थी। 29 दिसंबर की रात फारूर्खाबाद से लौटते समय अजीत ने नाबालिग की गला घोंटकर हत्या कर दी।

 चंबल नदी में छात्रा की लाश फेंक दी

चंबल नदी में छात्रा की लाश फेंक दी

हत्या के बाद अजीत ने भिंड के पास चंबल नदी में छात्रा की लाश फेंक दी। पुलिस ने अजित के दोनों दोस्त आकाश और गोलू को भी गिरफ्तार कर लिया। ग्वालियर पुलिस की टीम में भिंड में चंबल नदी में नाबालिग छात्रा की लाश की खोजबीन कर रही है। मौके से छात्रा का सामान और रजाई बरामद की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+