मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल पहुंचे ग्वालियर और शिवपुरी
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ग्वालियर और शिवपुरी पहुंचे, राज्यपाल मंगूभाई पटेल शिवपुरी में करेंगे रात्रि विश्राम
ग्वालियर, 7 अगस्त। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल रविवार को ग्वालियर और शिवपुरी पहुंचे। ग्वालियर में यहां उनका स्वागत पुलिस प्रशासन के अधिकारियों समेत ग्वालियर नगर निगम की महापौर शोभा सिकरवार ने किया, वहीं शिवपुरी में भी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल का स्वागत किया।

सबसे पहले ग्वालियर पहुंचे राज्यपाल मंगू भाई पटेल
राज्यपाल मंगू भाई पटेल रविवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां राज्यपाल का स्वागत ग्वालियर नगर निगम की महापौर शोभा सिकरवार ने पुष्पगुच्छ देकर किया। राज्यपाल मंगू भाई पटेल के पहुंचने पर ग्वालियर जिले के कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, ग्वालियर नगर निगम आयुक्त समेत अन्य पुलिस प्रशासन के अधिकारी गण मौजूद रहे।
ग्वालियर के बाद शिवपुरी पहुंचे राज्यपाल मंगू भाई पटेल
राज्यपाल मंगू भाई पटेल ग्वालियर के बाद शिवपुरी के लिए रवाना हो गए। शिवपुरी पहुंचने पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल सर्किट हाउस पर पहुंचे। यहां शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार द्वारा राज्यपाल मंगू भाई पटेल का स्वागत किया गया। इसके साथ ही शिवपुरी एसपी राजेश सिंह समेत सर्किट हाउस पर शिवपुरी जिले के अन्य पुलिस प्रशासन के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
बीजेपी के पदाधिकारी भी राज्यपाल से मिलने पहुंचे
शिवपुरी जिले के बीजेपी के पदाधिकारी भी राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मिलने के लिए सर्किट हाउस पर पहुंचे। यहां बीजेपी के पदाधिकारियों ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल का स्वागत किया। राज्यपाल मंगू भाई पटेल रविवार की रात को शिवपुरी में ही विश्राम करेंगे
हातोद पंचायत पहुंचकर कर्नल जीएस ढिल्लों की समाधि पर करेंगे पुष्कर अर्पित
राज्यपाल मंगू भाई पटेल रात्रि विश्राम के बाद सोमवार की सुबह अपने तय कार्यक्रम के तहत शिवपुरी के हातोद पंचायत पहुंचेंगे। यहां वे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कर्नल जीएस ढिल्लों की समाधि स्थल पर पहुंचेंगे और समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा राज्यपाल मंगू भाई पटेल आंगनबाड़ी और शासकीय स्कूलों के निरीक्षण के साथ-साथ पौधारोपण कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications