बस में दर्द भरे गाने सुनने पर कंडक्टर ने रास्ते में उतार दिया मुसाफिर, प्रेमी ने तीन थाने में मचा दिया हड़कंप

Gwalior News: मध्य प्रदेश से हैरान कर देने वाली घटना सामने आने के बाद ग्वालियर जिले की पुलिस तीन घंटे तक हांफती रही है। घटना की सच्चाई जब सामने आई तो पुलिस ने माथा पीट लिया है।

दरअसल गैंगरेप की शिकायत करने वाला प्रेमी अपनी प्रेमिका की याद में देवदास बन गया था। आधी रात को वह बस के अंदर हंगामा शुरू कर दिया था। बस कंडक्टर और यात्रियों ने जब इसका विरोध किया तो ग्वालियर पुलिस कंट्रोल रूम में फोनकर कह दिया कि अहमदाबाद से भिंड जा रही बस में गैंगरेप हुआ है। इसके बाद जिले के तीन थाने में हड़कंप मच गया।

Gwalior News

जानकारी मुताबिक बुधवार को तड़के सुबह करीब 5:00 बजे एक युवक ने कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि अहमदाबाद से भिंड जा रही एक बस में एक युवती से गैंगरेप हुआ है। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। तीन थानों की पुलिस बस के पीछे पड़ गई। बरेठा में रोककर चेकिंग शुरू कर दी। बस की चेकिंग करने पर यात्रियों से पूछताछ में पूरा मामला झूठा निकला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।

प्रेमिका का नाम लेकर चिल्ला रहा था
गैंगरेप की जानकारी बस में सवार एक युवक ने पुलिस को दी थी। आरोपी युवक का नाम जितेंद्र भदौरिया है। वह भिंड का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में था। शराब के नशे में वह आधी रात को स्लिपर बस में चिल्लाने लगा। अपनी प्रेमिका का नाम ले लेकर चिल्ला रहा था। इसकी वजह से बस में सवार अन्य यात्रियों को परेशानी हो रही थी।

दूसरे के मोबाइल से किया फोन
ग्वालियर में एजी पुल के पास उतरने के बाद आरोपी ने सब्जी वाले के मोबाइल से फोन किया था। साथ ही गैंगरेप की झूठी जानकारी भी दी थी। गैंगरेप की शिकायत पर पुलिस रेस हो गई। पुलिस ने कॉल डिटेल निकालकर आरोपी की पहचान की। उसके बाद धारा 151 के तहत कार्रवाई की।

प्रेमिका की याद आने पर सुन रहा था दर्द भरे गाना
आरोपी ने पुलिस के सामने यह स्वीकार किया है कि वह अहमदाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। मूल रूप से भिंड का रहने वाला है। बस से घर लौट रहा था। इस दौरान प्रेमिका की याद आ गई। प्रेमिका की याद आने पर वह चिल्लाने लगा। लोगों ने विरोध किया तो उन्हें फंसाने के लिए झूठी शिकायत की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+