गर्लफ्रेंड ने किया ब्लॉक तो सबक सिखाने के लिए फूंक डाली अपार्टमेंट की कर पार्किंग, 7 गाड़ियां जलकर राख, VIDEO
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के जीवाजी विश्वविद्यालय इलाके में एक युवक ने गर्लफ्रेंड द्वारा ब्लॉक किए जाने पर लड़की को सबक सिखाने के लिए कुछ ऐसा किया कि हवालात जाना पड़ गया।
दरअसल सिरफिरे आशिक ने जीवाजी विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के राजकमल अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में प्रेमी ने पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी है। इस घटना में गर्लफ्रेंड की स्कूटी सहित सात गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।

यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक कार से निकलता है और गाड़ियों पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी है। इस घटना के बाद आरोपी आशिक को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो हैरान कर देने वाला मामला बतायाहै।आरोपी ने कहा कि अपार्टमेंट में उसकी गर्लफ्रेंड रहती है। उसकी गर्लफ्रेंड ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। वह उससे बात नहीं कर रही थी, इसलिए गर्लफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए उसने पार्किंग में खड़ी गर्लफ्रेंड की गाड़ी को जलाना चाहता था, लेकिन आग इतनी भड़क गई कि अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई। आरोपी संजय किरार पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया है।
इस मामले की जानकारी देते हुए टीआई विश्वविद्यालय उपेंद्र छारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद जब जांच की और वहां पर लगे CCTV कैमरे खंगाले तो मामला खुला। शॉर्ट सर्किट से नहीं बल्कि कार से आए युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। फुटेज के आधार पर युवक की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। एक अन्य फुटेज में कार का नंबर स्पष्ट दिख गया था। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस कार मालिक के पास पहुंची तो पता चला कि कार को संजय पुत्र नरेंद्र किरार निवासी गुढ़ी-गुढा का नाका लेकर गया था। पुलिस ने उसकी तलाश की और दो दिन की मशक्कत के बाद संजय पुलिस के हाथ लग गया है। आरोपी ने बताया कि वह बिना बताए कार लेकर आया था।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि राजकमल अपार्टमेंट में उसकी गर्लफ्रेंड रहती है। वह आरोपी से नाराज हो गई थी और उसे ब्लॉक कर दिया। आरोपी ने बताया कि उसने कई बार मनाने का प्रयासकिया लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसके बाद आरोपी ने उसको सब सिखाने की योजना बनाई और पार्किंग में खड़ी उसकी स्कूटी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग इतनी फैल गई कि वहां और गाड़ियां चपेट में आ गईं। पुलिस ने बताया कि फायर बिग्रेड जरा भी देर से पहुंचती तो पूरे अपार्टमेंट में आग फैल सकती थी।
-
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications