Pizza दो वरना अंजाम...; ग्वालियर में बदमाशों ने कैफे में चलाई गोलियां, ऑर्डर न लेने पर दी धमकी
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बंदूक के दम पर पिज्जा खाने का मामला सामने आया है। देर रात कैफे पर पहुंचे बदमाशों ने पिज़्ज़ा ऑर्डर किया और जब कैफे पर मौजूद स्टाफ ने किचन बन्द होने से पिज़्ज़ा देने से मन कर दिया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी और कट्टा अड़ाकर पिज्जा बनबाया और फिर वही खा कर मौके से भाग खड़ा हुए।
बदमाशों की करतूत कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। इस आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

घटना यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर स्थित पटेल नगर की है। यहाँ नथिंग बिफोर कैफे पर बुधवार की देर रात कार से दो बदमाश पहुंचे थे और उन्होंने कैफे पर मौजूद स्टाफ से पिज़्ज़ा की मांग की, लेकिन पिज़्ज़ा उपलब्ध नहीं होने पर कैफे पर मौजूद कर्मचारियों से उनका विवाद हो गया तो दोनों आरोपी कार से बंदूक निकाल लाए और दो फायर कर कैफे पर मौजूद कर्मचारियों को धमकी दी। ये बदमाश पिज्जा की डिमांड पूरा करने की धमकी देने लगें, फिर कट्टा अड़ाकर पिज्जा बनबाया।पिज्जा खा कर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन की तो कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत नजर आई, जिसपर यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने कैफे कर्मचारी प्रेम नरवरे की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी है और जल्द उन्हें गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications