ग्वालियर: सेक्स रैकेट का खुलासा, 5 दिन के लिए बुक लड़की के साथ आप​त्तिजनक हालत में मिला ग्राहक

Gwalior News, ग्वालियर। पुलिस ने माधौगंज गंजीवाला मोहल्ला में सेक्स रैकेट का खुलासा कर पांच लोगों को पकड़ा गया है। यह रैकेट एक महिला अपने घर से संचालित कर रही थी। लोगों की शिकायत पर इस देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है।

Flesh Trade Racket Busted in Gwalior Madhya pradesh

मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) जिले के पड़ाव महिला पुलिस थाने की सीएसपी गीता भारद्वाज ने बताया कि गंजीवाला मोहल्ला में शंकर खटीक की पत्नी पूजा को सेक्स कारोबार संचालित करते हुए पकड़ा है। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने यहां छापा मारा तो पूजा के घर में बैतुल की एक लड़की रीना व उदय सिंह यादव निवासी सौजना गांव तिघरा आपत्तिजनक हालत में मिले।

यह लड़की पूजा ने पांच दिन के लिए प्रति दिन एक हजार रुपए में बुक करके बुला रखी थी। प्रति ग्राहक पूजा एक हजार का कमीशन लेती थी। छापे के दौरान यहां से 35 सौ रुपए भी बरामद किए गए हैं। पूरे रैकेट की संचालित पूजा, उदय सिंह, बैतूल की लड़की, उदय सिंह का दोस्त व पूजा की नौकरानी को गिरफ्तार किया गया है।

Flesh Trade Racket Busted in Gwalior Madhya pradesh

CSP गीता भारद्वाज के अनुसार पूजा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह लम्बे समय से सेक्स रैकेट का संचालन कर रही है। दूसरे शहरों की लड़कियों को बुक करके यहां बुलाती है। बैतुल की रीना की बुकिंग पहली बार की गई थी। यह तो तय है कि पूजा खटीक का नेटवर्क काफी बड़ा है, मगर उसने पुलिस पूछताछ में बिचौलियों के नाम नहीं बताए। ऐसे में पुलिस पूजा के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालकर उसके पूरे गिरोह का पता लगाने में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+