Gwalior News: झंडा बैनर लगाने पर दो पक्षों में झगड़े के बाद फायरिंग व मारपीट, धक्का देते पुलिस का VIDEO वायरल

संवाद सूत्र, पंकज श्रीमाली

अपने समर्थक प्रत्याशियों के झंडा बैनर लगाने को लेकर देर रात ग्वालियर के शकरपुर इलाके में दो अलग-अलग समाजों के लोगों के बीच झगड़े के बाद जमकर बवाल मचा है। जिसमें फायरिंग और मारपीट भी हुई और दोनों ही पक्ष के लोग घायल हुए हैं।

झगड़े के बाद दोनों ही पक्ष बहोड़ापुर थाने पहुंच गए और इन्हें थाने के बाहर से हटाने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी बाद में दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास FIR दर्ज हुई तब जाकर लोग शांत हुए थाने के बाहर जमा लोगों को सड़क से हटाने के लिए पुलिस ने जब धक्का देकर लोगों को हटाया तो कई लोग फुटपाथ से भी गिर पड़े लोगों को धक्का देते पुलिसकर्मी कमरे में भी कैद हुए हैं।

Firing after fight between two parties over putting up flag banner, VIDEO of police pushing goes viral

घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के शकरपुर इलाके की है जहां कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झंडा बैनर पोस्टर लगाने को लेकर झगड़ा हुआ इसके बाद दोनों ही पक्ष के लोग का भी संख्या में जमा हो गए और एक दूसरे पर फायरिंग और मारपीट भी की गई है जिसमें दोनों ही पक्ष के लोग घायल हुए हैं।

दरअसल शंकरपुर में रहने वाले भगवती प्रसाद कुशवाह और बलकेश गुर्जर के बीच यह झगड़ा हुआ भागवती कुशवाहा ने रोहित गुर्जर आकाश गुर्जर अज्जू गुर्जर करुआ और बालवीर सहित उनके साथियों पर मारपीट और फायरिंग करने का आरोप लगाया है तो वही दूसरे पक्ष के बलकेश गुर्जर ने मोनू कुशवाहा, विजय, माता प्रसाद, भगवती, राजेंद्र, संजय और हरी सिंह पर मारपीट करने गाली गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है।

मारपीट में घायल ने बताई आपबीती

शकरपुर इलाके में हुए झगड़ा और मारपीट की घटना में घायल हुए सचिन गुर्जर ने बताया कि उनके दादाजी खत्म हो चुके हैं और इसके लिए वे बाजार से सामान लेने गए थे और जब लौट कर आ रहे थे तो रास्ते में एक दुकान के बाहर कुशवाह समाज कुछ लोग बैठे मिले और गाली गलौज एवं मारपीट शुरू कर दी और फायरिंग भी की गई मुझ पर लाठी से हमला किया गया जिसमें मेरा सिर फटा है।

भाजपा उम्मीदवार के समर्थक को पुलिसकर्मी ने धक्का देकर सड़क पर गिराया

शंकरपुर क्षेत्र में हुई घटना के बाद जब भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थक थाने पर पहुंचे और थाने के बाहर FIR दर्ज करने की मांग करने को लेकर अड़ गए तो पुलिस ने भी बल प्रयोग कर उनको यहां से हटाया जिसमें सड़क के फुटपाथ पर बैठे लोगों को भी पुलिस ने धक्का देकर नीचे गिराया जिसमें कुछ युवक घायल भी हुए घायल युवक ने बताया कि पुलिस द्वारा उन्हें जबरन धक्का दिया गया जिसमें वह घायल हुआ है विवाद के पीछे हुए कारण को बताते हुए उसने कहा कि झंडा बैनर लगाने को लेकर यह झगड़ा हुआ है जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा मारपीट और हंगामा किया गया है।

पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच पड़ताल

थाने के बाहर हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंची सीएसपी शुभ्रा श्रीवास्तव ने कहा कि शंकरपुर में फायरिंग और झगड़े की सूचना मिली थी जिसके बाद घायल लोगों को थाने पर लाया गया है और मेडिकल के लिए भेजा गया है दोनों ही पक्ष के लोग घायल हैं। झगड़े के पीछे क्या कारण है इसके लिए पुलिस जांच पड़ताल कर रही है इसके साथ ही उन्होंने पुलिस द्वारा लोगों के साथ बल प्रयोग करने के आरोपों से भी इनकार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+