Gwalior Big News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एसी कोच में आग से मचा हड़कंप, एक बोगी जली

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

Gwalior News: बुंदेलखंड एक्सप्रेस के एसी कोच में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया । गनीमत यह रही कि कोच में आग उस समय लगी जब कोच प्लेटफार्म से निकलकर रेल्वे यार्ड तक पहुंच चुका था । घटना में कोच तो काफी जल गया लेकिन कोई जनहानि नही हुई और समय रहते आग पर काबू पाया जा सका।

दरअसल, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वाराणसी से बीती शाम सवा पांच बजे रवाना हुई थी और ग्वालियर सुबह पहुंची थी । प्लेटफार्म पर सभी यात्रियों को उतारने के बाद ट्रेन पायलट गाड़ी को लेकर उसे यार्ड में लगा आये ताकि उसका मेंटिनेंस हो जाये लेकिन थोड़ी ही देर बाद उस खड़ी ट्रैन से धुआं निकलने लगा।

Fire creates panic in AC coach of Bundelkhand Express, one bogie burnt

धुआं देखकर स्टेशन पर हड़कम्प मच गया । स्टाफ ने देखा तो एक बोगी धू धू कर जलने लगी थी । स्टाफ के लोगों ने पहले अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की । इस बीच फायरब्रिगेड की गाड़ियां भी वहां पहुंच गईं और एक घण्टे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई।

रेलवे सूत्रों के अनुसार इस अग्निकांड में एसी कोच बी 4 में काफी नुकसान पहुंचा है लेकिन अगर आयग पर शीघ्र काबू नही पाया जाता तो वह यार्ड में खड़ी एक और ट्रेन की बोगियों को चपेट में ले सकती थी। हालांकि तत्काल आग पर काबू पा लिया गया।

इंजीनियर कर रहे आग लगने के कारणों की पड़ताल

ग्वालियर के रेलवे यार्ड में हुए हादसे के बाद रेलवे इंजीनियर द्वारा इस पूरे आगजनी की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है जिससे आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+