Gwalior News: हुंडई कार शोरूम में लगी भीषण आग, 2 किमी दूर तक महसूस हुए झटके, वीडियो
Gwalior News: ग्वालियर के शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित हुंडई कंपनी के कार शोरूम में जोरदार धमाके के बाद आग लग गई। देखते ही देखते आग ने शोरूम के पेंट सेक्शन को अपनी चपेट में ले लिया।
आग का विकराल रूप होता देख जहां शोरूम में मौजूद ग्राहक और कर्मचारी शोरूम से बाहर दौड़ते नजर आए तो वही तत्काल मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड अमले द्वारा आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। आगजनी की इस घटना में लाखों रुपए के नुकसान की आशंका है हालांकि आग लगने का सही कारण अभी सामने नहीं आया है।

ग्वालियर के शिवपुरी लिंक हाईवे पर ASM हुंडई कंपनी का बड़ा कार शोरूम है। दोपहर लंच के बाद यहां शोरूम के पेंट सेक्शन में कर्मचारी काम में लगे हुए थे तभी पेट कंप्रेसर में जोरदार धमका हुआ और पूरा सेक्शन आग की लपटों में घिर गया।
एकाएक हुई इस घटनाक्रम से यहां मौजूद कर्मचारी बुरी तरह घबरा गएऔर शोरूम के बाहर दौड़ लगा दी,शोरूम के कस्टमर विजिटिंग एरिया में भी आग का धुआं पहुंचना शुरू हुआ और यहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
घटना की जानकारी तत्काल ग्वालियर के फायर ब्रिगेड अमले को दी गई और शोरूम कर्मचारियों ने भी आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों ने पानी फेंक कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।
आगजनी का अभी सही कारण सामने नहीं आया है लेकिन इस घटना में 50 लाख रुपए से अधिक का नुकसान होने की संभावना है। मौके पर मौजूद फायर अधिकारी उमंग प्रधान का कहना है कि आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
समय रहते आग पर नहीं पाया जाता काबू तो हो जाता बड़ा नुकसान
ग्वालियर के शिवपुरी लिंक रोड पर जिस जगह है हुंडई कंपनी का यह शोरूम है उसी के पास अन्य कंपनियों के भी बड़े-बड़े शोरूम हैं। समय रहते ही अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग विकराल रूप ले सकती थी। आग की लपटे अगर दूसरे शोरूमों तक पहुंचती तो नुकसान बड़ा हो सकता था।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications