ग्वालियर विधानसभा में बूथ पर कांग्रेस के पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट, मौके पर पहुंचे प्रत्याशी सुनील शर्मा
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
ग्वालियर में मतदान के दौरान मारपीट की खबर सामने आई है। दरअसल, ग्वालियर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमन सिंह तोमर पर गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला तानसेन नगर स्थित शिक्षा नगर में पोलिंग बूथ 281, 280 पर कांग्रेस पोलिंग एजेंट के साथ मारपीट का बताया जा रहा है।
घटना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा मौके पर पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि अराजकता का माहौल बना दिया है। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। निष्पक्षता के साथ चुनाव होना चाहिए। एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि हार के डर से भाजपा बौखला गई है। सुनील शर्मा ने कहा है कि भाजपा की हार तय हैं।

वहीं मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के आरोप बेबुनियाद हैं। ग्वालियर की जनता शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चाहती है। किसी की व्यक्तिगत बौखलाहट हो सकती है आरोप लगाना कांग्रेस की बौखलाहट का परिणाम है। इसके बाद से पुलिस ने मतदान केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी है।
Recommended Video
बूथ पर से भाजपा एजेंट्स को भगाया, बूथ कैप्चर, आरोप लगाया कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहें हैं जबरन वोटिंग
वहीं चंबल संभाग के भिंड जिले की लहार विधानसभा क्षेेत्र में कई गांवों में बूथ कैप्चरिग की खबरें आ रही हैंं। कांंग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन गांवों में बूथों पर कब्जा कर लिया है। गांव पचोखरा के मतदान केंद्र क्रमांक 43, 44, 45, धानपुरा के बूथ 49, 50, बारहेट के 86, लारोल के 34, 35, उमरवन, उखलदा के केंद्र क्रमांक 27,28 प्रतापपुर दागिया के केंद्र 107, 108, सुराणी के केंद्र 18, कछादड़ के केंद्र क्रमांक 102, खेरवा जागीर के 32, पाटामोती के 15, मंडाउदा के पोलिंग बूथ 9 और 10 को कैप्चर कर लिया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इन केंद्रों को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया है और वोट डाल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications