Gwalior Fire News : आग किस वजह से लगी? ग्वालियर मेले में आधा दर्जन दुकानें जली, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

ग्वालियर में सोमवार सुबह से ही मौसम खराब है और बूंदाबांदी हो रही है। ठंड के कारण दुकानदार अपनी दुकानों में दुबके हुए थे तभी अचानक छतरी क्रमांक पांच और छह की ओर धुएं का गुबार उठता देखा।

fire in gwalior trade fair,

ग्वालियर व्यापार मेले में सोमवार की सुबह अचानक लगी आग में करीब आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक हो गईं। सबसे ज्यादा आग तीन दुकानों में लगी। जिसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही मेले में अफरातफरी मच गई। फौरन दमकल की गाड़ी बुलाई गई और आग बुझाई गई। जानकारी लगते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आगजनी के बाद व्यापारी धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि जिन व्यापारियों को आग से नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाए।

Recommended Video

    मेले में लगी भीषण आग, जोरदार धमाका और मची चीख पुकार...

    बताया जा रहा है की सोमवार सुबह करीब नौ बजे मेला स्थित गुप्ता रेस्टोरेंट में खाना बन रहा था, तभी गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग लग गई। पहले तो रेस्टोरेंट ही आग की चपेट में आ गया, जिसके बाद आग तेजी से पास के हैंडलूम और खिलौनों की दुकान में फैल गई। कुछ ही देर में आग लग गई और दुकान का सामान जल कर राख हो गया। आग तेजी से फैली और तीन-चार अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन जब तक आग बुझी तब तक लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

    आग बुझाने के बाद जब दुकानों की तलाशी ली गई तो उनमें घरेलू उपयोग के गैस के लाल रंग के सिलेंडर मिले, जबकि दुकानों पर व्यवसायिक सिलेंडर इस्तेमाल किए जाने थे। बताया जा रहा है कि आग इन्हीं गैस सिलेंडरों से लगी। इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

    आग लगने के बाद मेला बंद कर दिया गया है और जली दुकानों के दुकानदार व अन्य व्यापारी धरने पर बैठ गये। उनकी मांग है कि आग से हुए नुकसान की भरपाई कर उन्हें मुआवजा दिया जाए। हालांकि प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। व्यापारियों से उनकी बातचीत चल रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+