बाप ने शादीशुदा बेटी के साथ छोड़ी दुनिया, दोनों की मौत बन गई पहेली
Gwalior News, ग्वालियर। पुरानी छावनी थाना के अंतर्गत मोती झील एक बाप और बेटी ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के पीछे कारणों का खुलासा भी नहीं हो पाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोती झील पर रहने वाले पूरन सिंह यादव और उसकी बेटी मंजू ने देर रात जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि खेती-बाड़ी और मजदूरी कर परिवार का पालन करने वाले पूरन सिंह की पत्नी का देहांत पहले ही हो चुका है। वह अपने बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वहां रहता था।
बीती रात खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए थे। आधी रात को पूरन और उसकी बेटी मंजू की हालत बिगड़ी तो परिवार के सदस्यों ने लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी जितेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बाप बेटी द्वारा यह कदम उठाए जाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उनके शव परिजनों को सौंप दिए। मामले की जांच की जा रही है। उम्मेद सिंह ने बताया कि पूरन सिंह यादव उनके संबंधि व मंजू बहू थी। बाप-बेटी ने जहर खाकर जान क्यों दी। इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है। मंजू हमारे यहां से परिवार में शादी समारोह के चलते मायके आई थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications