आंखें और मुंह बंद, अस्पताल में भर्ती... दिल दहला देगी बाजार में फेविक्विक अटैक की ये कहानी
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मोमोज का ठेला लगाने वाले युवक पर फेविक्विक से अटैक किया गया है।
मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फेवीक्विक से भरी बोतल उसके चेहरे पर फेंक दिया, जिससे युवक की आंखें और मुंह चिपक गया है। घायल युवक को उपचार के लिए बर्न वार्ड में भर्ती कराया है।

वारदात की वजह सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस ने अज्ञात दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल भिंड जिले के गोहद का रहने वाला 21 साल का युवक सोहेल शाह एक माह पहले ही ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र मोतीझील पर परिवार सहित रहने आया है। बाहर मोतीझील चौराहे पर अपनी पत्नी शबनम के साथ मिलकर मोमोस का ठेला लगाता है।
गुरुवार की शाम जब वहां अपनी पत्नी के साथ मोमोस का ठेला लगाकर मोमोस बेच रहा था तभी मुंह पर पीली सफी बांधकर बाइक सवार दो बदमाश युवक उसके ठेले के पास आए और उन बदमाशों ने हाथ में ली कोई फेवीक्विक से भरी बोतल उसके चेहरे पर फेंक दी और फेवीक्विक उसके चेहरे पर फेंक कर दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए हैं।
युवक के चेहरे पर फेवीक्विक चिपकने से उसकी आंखें और मुंह चिपक गया और उसके फेवीक्विक चिपकने से उसका चेहरा झुलस गया। अचानक हुई इस घटना को देख उसकी पत्नी जोर-शोर से चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना की जिसके बाद युवक को जयारोग्य अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देख तत्काल बर्न वार्ड में भर्ती कराया है।
घटना का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटना को लेकर उसकी पत्नी से पूछताछ की लेकिन बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया इस बात की वजह अभी तक सामने नही आई है।
वहीं पुलिस ने घायल युवक की पत्नी की शिकायत के आधार पर अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications