मुरार सेना छावनी में पदस्थ इंजीनियर को सीबीआई ने ₹50000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा
ग्वालियर में भुगतान की फाईल पास करने के एवज में रिश्वत ले रहे इंजीनियर को सीबीआई ने पकड़ा
ग्वालियर, 9 जून। ग्वालियर की मुरार सेना छावनी में पदस्थ इंजीनियर ₹50000 की रिश्वत ले रहा था। सीबीआई ने इंजीनियर को रंगे हाथों पकड़ लिया है। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की फाईल पास करने के बदले में ₹50000 की रिश्वत ली जा रही थी।

अब तक जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके हिसाब से मुरार सेना छावनी स्थित एमईएस में इंजीनियर डीपी चतुर्वेदी पदस्थ हैं। इंजीनियर डीपी चतुर्वेदी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सीबीआई को मिली थी और इसी शिकायत पर से सीबीआई द्वारा यह कार्रवाई की गई है।
झांसी की मेसर्स श्रीजी इंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी से ले रहे थे रिश्वत
इंजीनियर डीपी चतुर्वेदी झांसी की मैसर्स श्रीजी इंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी से 50 हजार की रिश्वत ले रहे थे। यह कंपनी सेना में कंस्ट्रक्शन का काम करती है। इसी कंपनी की पेमेंट संबंधित फाइल इंजीनियर डीपी चतुर्वेदी के पास पहुंची थी।
74 लाख रुपए के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने मांगी थी रिश्वत
मेसर्स श्रीजी इंटरप्राइजेज लिमिटेड कंपनी की 74 लाख की पेमेंट फाइल आगे बढ़ना थी। इसके लिए डीपी चतुर्वेदी ने ₹50000 रिश्वत की मांग की थी। कंपनी के अफसरों ने इस बात की शिकायत सीबीआई में कर दी और सीबीआई शिकायत मिलने के बाद सक्रिय हो गई।
कंपनी के अफसर द्वारा रुपए देते ही सीबीआई ने इंजीनियर को पकड़ा
सीबीआई द्वारा तैयार की गई योजना के तहत कंपनी के अफसर ने इंजीनियर को रुपए दे दिए। इंजीनियर ने ₹50000 अपनी कार में रख लिए। उसी समय सीबीआई के अफसर वहां पहुंच गए और इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
सीबीआई ने जब्त किए कई दस्तावेज
इंजीनियर को रिश्वत लेते हुए पकड़ने के बाद सीबीआई ने उनके विभाग के कई दस्तावेज भी जब्त किए हैं। मामला सेना क्षेत्र का होने की वजह से सीबीआई भी ज्यादा कुछ कहने से बचती हुई नजर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications