Gwalior News: एनर्जी मिनिस्टर प्रद्युम्न तोमर का अंदाज जुदा, ग्वालियर में दिखे स्कूटी चलाते, ये रही खास वजह

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का एक बार फिर नया अंदाज देखने को मिला। आम लोगों की तरह वह स्कूटी चलाकर अपने क्षेत्र में पहुंचे और उन्होंने करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया। तोमर जब से ऊर्जा मंत्री बने है तब से उन्होंने खुद को जनता का सेवक प्रतिपादित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने विकास पर्व के तहत उपनगर ग्वालियर में 2 करोड 67 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा के दौरान जो वायदे आपसे किए थे उनको विकास पर्व में पूरा किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में विकास पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की धारा इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगी।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक, सीवर एवं विद्युत से संबंधित विकास कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं। साथ ही कहा शीघ्र ही बिरला नगर प्रसूति गृह का लाभ क्षेत्र के आमजन को मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इसमें बच्चों के लिये एसएनसीयू यूनिट बनाई जा रही है। अब क्षेत्र के नवजातों को जेएएच या जिला अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। बहोडापुर पर 30 बेडेड अस्पताल बन रहा है। इसके साथ ही संजीवनी क्लीनिकों का विस्तार भी किया जा रहा है।

energy-minister-tomar-arrived

आपको बता दें कि इससे पहले भी ऊर्जा मंत्री आम पब्लिक के बीच अपने अंदाज के लिए चर्चा में रहे है। कभी किसी की कीचड़ में फंसी गाड़ी को निकालने जुट गए तो कभी किसी के घर की चौखट पर बैठकर खाना खाते दिखे। उनका सहज-सरल स्वाभाव लोगों को भी पसंद आ रहा हैं। अपने विभाग के कामकाज में भी वह एक्टिव नजर आते है। जन समस्याओं के निराकरण के लिए वह सभी काम छोड़ देते हैं। यही वजह है कि वह अपने क्षेत्र की जनता के चहेते बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+