gwalior news: बाराती बने शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री ने फिल्मी गाने पर किया डांस
ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री का अनोखा अंदाज, फिल्मी गाने पर जमकर झूमे ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, बारातियों ने ऊर्जा मंत्री पर की पैसों की न्योछावर, अपने समर्थक की बारात में शामिल हुए थे ऊर्जा मंत्री
Gwalior में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का एक वीडियो ग्वालियर में तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर फिल्मी गाने पर जमकर झूमते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो ग्वालियर में एक बारात का बताया गया है जिसमें ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर बाराती बनकर शामिल हुए और फिल्मी गाने पर जमकर झूमे।
Recommended Video

मुरार में पहुंचे थे ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर आम जनता के साथ-साथ अपने समर्थकों से भी बेहद प्रेम करते हैं। यही वजह है कि जब सोमवार की रात को उनके एक समर्थक की शादी के मौके पर ऊर्जा मंत्री अपने समर्थक की बारात में शामिल होने के लिए मुरार पहुंचे। ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर अपने समर्थक की बारात में शामिल भी हुए और यहां जमकर झूमे।
बैंड पर बजा फिल्मी गाना और झूमने लगे मंत्री जी
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर जब बारात में पहुंचे तो बारात अपने शबाब पर थी। फिल्मी गाने पर बाराती जमकर डांस कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री जब बारातियों के बीच पहुंचे तो बाराती और भी उत्साहित हो गए। कुछ बारातियों ने ऊर्जा मंत्री को डांस के लिए हाथ पकड़ कर खींच लिया और इसके बाद ऊर्जा मंत्री के साथ डांस करने लगे। ऊर्जा मंत्री भी बारातियों के आग्रह को इनकार नहीं कर सके और ऊर्जा मंत्री भी फिल्मी गाने पर डांस करने लगे।
बारातियों ने ऊर्जा मंत्री पर की पैसों की न्योछावर
ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर फिल्मी गाने पर डांस कर रहे थे और यह देखकर बाराती भी मस्त हो रहे थे। कुछ बारातियों ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पर पैसे न्योछावर किए। यह देखकर ऊर्जा मंत्री को भी जोश भर गया और उन्होंने भी डांस कर रहे दूसरे बारातियों पर पैसे न्योछावर किए।
ऊर्जा मंत्री का डांस हो रहा है लोकप्रिय
ऊर्जा मंत्री फिल्मी गाने पर जमकर डांस करते हुए नजर आए। बारातियों ने ऊर्जा मंत्री का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ऊर्जा मंत्री के डांस को अब सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications