Gwalior news: सीमा विवाद के चलते नहीं हुई सफाई तो ऊर्जा मंत्री ने हाथों में थाम लिया फावड़ा

सीमा विवाद के चलते निगम कर्मचारियों ने नहीं की जीवाजी गंज में सफाई, ऊर्जा मंत्री खुद फावड़ा लेकर सफाई करने उतरे, ऊर्जा मंत्री ने नाली का कीचड़ किया साफ, निगम कर्मचारियों से जताई नाराजगी

Gwalior के जीवाजी गंज इलाके में सीमा विवाद के चलते नगर निगम के ही सफाई कर्मी एक स्थान पर सफाई नहीं कर रहे थे। जब ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर उस इलाके में पहुंचे तो उन्होंने नाली में भरी कीचड़ को देखकर अपनी नाराजगी जाहिर की और इसके बाद फावड़ा लेकर खुद ही नाली की सफाई करने में जुट गए।

gwalior

Recommended Video

    MP के मंत्री Pradyuman Singh Tomar ने हाथ में फावड़ा लिए फिर की नाली साफ | वनइंडिया हिंदी | *News

    जीवाजी गंज में नहीं हो रही है सफाई
    जीवाजी गंज में नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा सफाई नहीं की जा रही ।है यहां के एक इलाके में दो वार्ड 36 और 41 का सीमा विवाद होने की वजह से नगर निगम के ही सफाई कर्मी एक दूसरे पर सफाई करने का जिम्मा थोप रहे हैं और दोनों ही वार्ड के सफाई कर्मचारी जीवाजी गंज में सफाई नहीं कर रहे हैं। इस वजह से जीवाजी गंज की नालियां कीचड़ से भर गई हैं।

    जीवाजी गंज पहुंचे थे ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर
    मध्य प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर जीवाजी गंज इलाके में पहुंचे थे। यहां वे सफाई व्यवस्था का जायजा ले रहे थे तभी उनकी नजर नाली पर पड़ी। नाली में कीचड़ भरा हुआ था। यह देखकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने मौके पर ही नगर निगम के अधिकारियों से अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पूछा कि भला इस कीचड़ की सफाई कौन करेगा। जिस पर नगर निगम के अधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया।

    फावड़ा लेकर ऊर्जा मंत्री करने लगे कीचड़ की सफाई
    ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने पहले नगर निगम के कर्मचारियों से अपनी नाराजगी जाहिर की इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने एक फावड़ा मंगाया और फावड़ा लेकर खुद ही नाली की कीचड़ को साफ करने में जुट गए। प्रदुमन सिंह तोमर ने फावड़े से नाली के अंदर भरी हुई कीचड़ को निकालकर नाली को साफ किए।

    प्रद्युम्न सिंह तोमर पहले भी कर चुके हैं कई बार सफाई
    ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर इससे पहले भी कई बार सफाई कर चुके हैं। एक बार ऊर्जा मंत्री कीचड़ से भरे हुए नाले में उतर गए थे और कमर तक कीचड़ में घुसकर कीचड़ की सफाई की थी। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालय भी ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर कई बार साफ कर चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+