लोकगीत मंडली के साथ सड़क पर झीका बजाते दिखे शिवराज सरकार के ये मंत्री
ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर लोकगीत मंडली के साथ झीका बजाते आए नजर
ग्वालियर, 29 अगस्त। हाथों में झीका लिए हुए लोकगीत मंडली के साथ शिवराज सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर नजर आए। यह नजारा ग्वालियर का था जहां ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर लोकगीत मंडली के साथ झीका बजाते हुए नजर आए। लोक गीत मंडली लोक गीत गा रही थी और प्रदुमन सिंह तोमर झीका बजा रहे थे।
Recommended Video

ऊर्जा मंत्री के निवास के बाहर पहुंची थी लोकगीत मंडली
सोमवार की सुबह ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के हजीरा इलाके में स्थित निवास के बाहर एक लोकगीत मंडली पहुंची थी। लोकगीत मंडली को देखकर ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर अपने घर से बाहर आ गए। यहां पर वे लोकगीत मंडली द्वारा गाए जा रहे गीतों में मदमस्त नजर आए। इतना ही नहीं ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने आगे बढ़कर मंडली का झीका भी अपने हाथों में थाम लिया।

ऊर्जा मंत्री ने जमकर बजाया झीका
लोकगीत मंडली के गायक कलाकार लोकगीत गा रहे थे और ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर झीका बजा रहे थे। ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने अपने हाथों में झीका थामने के बाद काफी देर तक झीका बजाया और लोकगीतों का आनंद लिया। इस मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

मंत्री पर लोगों ने की पैसे की न्यौछावर
ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर को जब लोकगीत मंडली के साथ लोगों ने झीका बजाते हुए देखा तो लोग उन्हें देखते ही रह गए। इनमें से कुछ लोगों ने ऊर्जा मंत्री पर नोट की न्योछावर भी की। अपने हाथों में नोट लेकर ऊर्जा मंत्री के सिर पर घुमाया और मंडली के लोगों को नोट थमा दिया। उधर ऊर्जा मंत्री झीका का बजाने में मशगूल रहे।

अक्सर सुर्खियों में रहते हैं ऊर्जा मंत्री ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर
ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर अपनी कार्यशैली की वजह से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वह गंदे नाले में कूद जाते हैं और फावड़ा लेकर सफाई करने लगते हैं तो कभी कुल्हाड़ी लेकर झाड़ियां काटने लगते हैं, कभी सार्वजनिक शौचालय को हाथ से साफ करने लगते हैं तो कभी मंदिरों पर पहुंचकर भजन मंडली में शामिल हो जाते हैं। ऐसा ही एक अंदाज उनका सोमवार को भी देखने को मिला जब उन्होंने लोकगीत मंडली के साथ मिलकर जमकर झीका बजाया।












Click it and Unblock the Notifications