एमपी:शाही पोशाक में महल से निकले महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर में शाही पोशाक पहनकर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की दशहरा पूजा, पुत्र महाआर्यमन सिंधिय़ा भी रहे मौजूद, देवघर पहुंचकर की दशहरा पूजा, कुलदेवी का लिया आशीर्वाद, सभी को दी दशहरा की बधाई
ग्वालियर, 5 अक्टूबर। दशहरे के पर्व पर सिंधिया घराने की विशेष पूजा को करने के लिए ज्योतिरादिय् सिंधिया अपनी शाही पोशाक को पहनकर अपने महल जय विलास पैलेस से निकले। उनके साथ उनके बेटे महाआर्यमन सिंधिया भी शाही पोशाक में नजर आए। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महाराज बाड़ा स्थित देवघर पहुंचकर देवी-देवताओं की विशेष पूजा की और इसके बाद मांढरे की माता पर पहुंचकर कुलदेवी का आशीर्वाद दिया।

शाही पोशाक में पूजा करने निकले सिंधिया
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दशहरे के दिन अपने शाही अंदाज में नजर आए। सिंधिया घराने की शाही पोशाक पहनकर सिंधिया जब महल से बाहर आए तो उनका दीदार करने के लिए सड़कों पर ग्वालियरवासी भी उतर आए। ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके सुपुत्र महाआर्यमन सिंधिया भी शाही पोशाक पहने उनके साथ मौजूद थे।
Recommended Video

देवघर पहुंचकर किया दशहरा पूजन
सिंधिया घराने की परंपरा है कि दशहरे के दिन शाही पोशाक पहनकर महाराज बाड़ा स्थित देवघर पहुंचकर पूजा की जाती है। ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने बेटे महा आर्यमन सिंधिया के साथ दशहरे के दिन अपनी शाही पोशाक पहन कर महाराज बाड़ा स्थित देवघर पहुंचे। यहां पहले से ही महल के सेवकों ने पूजा की सभी तैयारियां कर रखी थीं।

शाही परंपराओं के अनुसार किया दशहरा पूजन
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देवघर पहुंचकर अपने देवी-देवताओं का पूजन किया। यहां शाही परंपराओं के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पूजन किया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आरती भी उतारी और अपने बेटे के साथ सभी परंपराओं का निर्वहन करते हुए दशहरा पूजन किया। सिंधिया मांढरे की माता मंदिर पर भी पहुंचे। मांढरे की माता सिंधिया घराने की कुलदेवी हैं। सिंधिया ने अपने बेटे महाआर्यमन सिंधिया के साथ मांढरे की माता मंदिर पर पहुंचकर कुलदेवी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। हर शुभ कार्य शुरू करने से पहले सिंधिया घराने में कुल देवी का आशीर्वाद लेने की परंपरा है खास तौर से दशहरे के दिन कुलदेवी का आशीर्वाद लेने के लिए सिंधिया घराने के सदस्य मांढरे की माता मंदिर पहुंचते हैं।

सभी को दशहरे की दी बधाई
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सभी को दशहरे की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन असत्य पर सत्य की विजय का दिन है, हमारा प्रदेश और देश प्रगति के पथ पर निरंतर चलता रहे, हमारे प्रदेश और देश पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का आशीर्वाद बना रहे।












Click it and Unblock the Notifications