MP News: मंत्री तुलसी सिलावट के इस अंदाज ने जीता DSP संतोष पटेल का दिल, लिख दी ये बात
मध्यप्रदेश में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट अपने सरल और सादगी भरे अंदाज से सभी का दिल जीतने में कामयाब हो जाते हैं। एक बार फिर मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने इसी अंदाज से पुलिस अधिकारियों का दिल जीता है।
अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले डीएसपी संतोष पटेल ने मंत्री तुलसी सिलावट के लिए सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने मंत्री तुलसी सिलावट के सरल और सरल और सादगी भरे अंदाज का जिक्र करते हुए उनकी जमकर सराहना की है। वहीं अब डीएसपी संतोष पटेल की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

पोस्ट में लिखी ये बात
दौलत और ताक़त से ज़्यादा इज्जत इंसानियत की होती है:- शाम के वक्त एक बड़े होटल में पहुँचे तो स्वागत में पानी से लेकर मीठा खट्टा और नमकीन तीनों स्वाद माननीय मंत्री जी के सामने रखे गये।
कुछ भी खाने से मना करते हुए बोले कि ये सब यहाँ से उठाकर ले जाओ और मेरे साथ जो दो तीन ड्राइवर और गार्ड हैं उनको बैठाकर खिला दीजिए। सच बता रहा हूँ एक मंत्री की पॉवर से ज़्यादा इज्जत उनकी इंसानियत को देखकर आई। उसके बाद जब दो प्लेटें हमारी ओर आईं और ख़ुद चलकर आ गये तो मेरा मन गदगद हो गया और हमने खाया भी। एक डायलॉग सबको बहुत अच्छा लगा जब एक बच्चे से पूँछा कि मुझे जानते हो तो बच्चा बोला-आप तुलसी सर हैं। एक युवक से बोले कि मेरा नाम जानते हो...बताने में थोड़ा देरी हुई तो उन्होंने ख़ुद बता दिया कि मैं तुलसी राम सिलावट इंदौर से हूँ और ग्वालियर का प्रभारी मंत्री हूँ।
मुझे बहुत ख़ुशी हुई जब उन्होंने बताया कि कभी वो सब्ज़ी का ठेला लगाते थे और राजनीति को अपना लक्ष्य समझकर निरंतर प्रयास करते रहते थे।
उन्होंने बताया कि, आप भूतकाल में जो थे उसे बताने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। उनसे सीखने को मिला कि कभी अपना अतीत नहीं भूलना चाहिए कि आप कितने निचले स्तर से उठकर आये हो...अगर आपको अपना संघर्ष वाला समय याद रहेगा तो आप भले ही किसी का भला न कर पाओ लेकिन बड़े होने के नाते किसी कमजोर का बुरा नहीं कर सकते। अगर, इंसानियत ज़िंदा रहेगी तो दुनिया वाह वाह कहेगी वरना सब हवा हवाई होगा। इसीलिए मैं कहता हूँ कि इंसानियत ही सबसे बड़ी ताक़त है।
ये भी पढ़े- MP News: ग्वालियर मेले से गाडियां खरीदने पर 50 प्रतिशत की छूट, CM मोहन यादव का ऐलान












Click it and Unblock the Notifications