Gwalior news: बीच सड़क पर कुर्सी डालकर बैठ गया शराबी दुकानदार, पुलिस भी हैरान
ग्वालियर में शराबी दुकानदार ने सड़क पर किया ड्रामा, कुर्सी डालकर बीच सड़क पर बैठा शराबी दुकानदार, पुलिस के आने पर भी नहीं हटाई कुर्सी, काफी देर तक सड़क पर चलता रहा ड्रामा
Gwalior में एक शराबी दुकानदार ने बीच सड़क पर कुर्सी जमा ली। शराबी दुकानदार बीच सड़क पर कुर्सी डालकर उस पर आराम से बैठ गया। सड़क से गुजरने वाले वाहनों ने जब सड़क पर कुर्सी डालकर बैठे हुए व्यक्ति को देखा तो वे लोग हैरान रह गए। खास बात यह है कि पुलिस के आने के बाद भी शराबी दुकानदार सड़क पर कुर्सी डालकर काफी देर तक बैठा रहा।

दौलतगंज इलाके का है मामला
यह पूरा घटनाक्रम दौलतगंज इलाके का है> दौलतगंज में फुटपाथ के किनारे दुकान लगाने वाला एक दुकानदार दौलतगंज की सड़क पर कुर्सी डालकर बैठ गया। दुकानदार नशे में धुत था। दुकानदार का एक सहयोगी दुकानदार को सड़क पर ही शराब के जाम बना कर देता रहा और बीच सड़क पर दुकानदार शराब पीता रहा।
Recommended Video

आने जाने वाले राहगीर हो गए हैरान
दौलतगंज से गुजरने वाले राहगीरों ने जब यह नजारा देखा कि एक शख्स बीच सड़क पर कुर्सी डाल कर बैठा हुआ है और शराब भी पी रहा तो यह देखकर लोग हैरान रह गए और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे लेकिन इस बात से शराबी दुकानदार को कोई फर्क नहीं पड़ा और वह कुर्सी डालकर मजे से बीच सड़क पर बैठा रहा था। वहां से गुजरने वाले लोग शराबी और उसकी कुर्सी को बचाकर अपने वाहन निकालते रहे।

पुलिस के आने से भी नहीं पड़ा कोई फर्क
शराबी दुकानदार कुर्सी डालकर काफी देर तक सड़क पर बैठा था। इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस थाने को भी दी गई। जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए लेकिन पुलिस के पहुंचने के बावजूद भी शराबी दुकानदार को कोई फर्क नहीं पड़ा। शराबी दुकानदार बड़े मजे से सड़क पर ही कुर्सी डालकर बैठा रहा हालांकि इस दौरान पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की।

काफी समझा इसके बाद सड़क से हटा दुकानदार
पुलिसकर्मियों ने शराबी पर बल प्रयोग करने की बजाय उसे समझाने का प्रयास किया। पहले तो उस दुकानदार ने कुछ भी सुनने से इनकार कर दिया लेकिन पुलिसकर्मी काफी देर तक उसे समझाते रहे जिसके बाद उसने अपनी कुर्सी सड़क पर से हटा ली। बताया जा रहा है कि दुकानदार सड़क किनारे फुटपाथ पर अपनी दुकान लगाता है। दुकानदार को किसी ने बताया था कि उसकी अस्थाई दुकान को हटाया जाने वाला है। यह जानकारी मिलने पर दुकानदार ने शराब पीकर ड्रामा करना शुरू कर दिया था। पुलिसकर्मियों ने उसे विश्वास दिलाया कि उसकी दुकान नहीं हटाई जाएगी इसके बाद ही दुकानदार सड़क पर से हटा।












Click it and Unblock the Notifications