Gwalior News: कांग्रेस नेता के बेटे की हत्या से ग्वालियर दहल उठा, बदमाशों ने मर्डर कर शव नाले में फेंका
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से कांग्रेस नेता के बेटे का हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। डबरा में किसान नेता राजेंद्र सिंह राणा के बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है। साथ ही शव को नाले में फेक दिया है।
वहीं, पुलिस ने शव रामगढ़ स्थित नाले में बरामद किया है। उसकी पहचान किसान नेता राजेंद्र राणा के बेटे धर्मवीर जाट के रूप में हुई है। हत्या की जानकारी पर ग्रामीण एसपी निरंजन शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है। यह पूरा मामला डबरा सिटी थाना क्षेत्र का है।

राजेंद्र राणा एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता है, जिनकी क्षेत्र में काफी अच्छी पहचानहै। यह खबर फैलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का कहना है कि धर्मेंद्र की हत्या की गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि फिलहाल अभी कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन हर एंगल से जांच की जा रही है।
वहीं, राजेंद्र सिंह राणा कांग्रेस के वरिष्ठ किसान नेता हैं और क्षेत्र में खासा प्रभाव भी रखते हैं। ऐसे में उनके पुत्र का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया है। वही पुत्र का शव भी अंत: वस्त्र में मिलने से और भी चर्चाएं बन रही हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है अभी सभी एंगलों पर जांच पड़ताल की जा रही है।
मृतक ने की थी लव मैरिज शादी
इस दौरान इलाके में चर्चा है कि धर्मेंद्र ने प्रेम प्रसंग के कारण लव मैरिज शादी की थी। इस दौरान तनातनी का माहौल चल रहा था। कुछ दिन पहले भी धर्मेंद्र से किसी का विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस इन सभी पर चर्चा कर रही है। पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है कि जो भी निष्कर्ष होगा, वह सभी के सामने आएगा। फिलहाल अभी जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications