Datiya News : PNB बैंक का चपरासी 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ग्वालियर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
रिश्वत पर अंकुश लगाने के लिए सरकार लगातार भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्यवाही कर रही है। फिर भी घूसखोरी कम नहीं हो रही, ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज एक और भ्रष्ट चपरासी रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ है।

Gwalior Lokayukta Police Action : ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर करीब लगभग 2:30 बजे जिले के बसई पंजाब नेशनल बैंक के चपरासी को 20 हजार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने उदय क्रांति मुख्यमंत्री योजना के तहत ऋण को पास कराने के एवज में घूस मांगी थी। लोकायुक्त पुलिस के इंस्पेक्टर ब्रजमोहन नरवरिया ने जानकारी दी।
जानकारी के अनुसार लोकायुक्त पुलिस ने क्षेत्र के बसई में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में ग्राम ठाकुरपुरा निवासी आवेदक मंगल लोधी ने उदय क्रांति मुख्यमंत्री योजना के तहत अक्टूबर महीने में किराने की दुकान के लिए दो लाख 80 हज़ार रुपए के लोन के लिए आवेदन किया था। ऋण पास कराने के एवज में बैंक शाखा में कार्यरत चपरासी नीरज शर्मा ने घूस की मांग की थी।
शिकायतकर्ता ने पहले नीरज को 10 हज़ार रुपए दे दिए थे। बाद में फिर आरोपी ने 20 हज़ार रुपए की डिमांड की थी, रिश्वत की दूसरी क़िश्त परेशान होकर मंगल ने आरोपी की शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त से की। लोकायुक्त की टीम ने आज चपरासी नीरज कुमार को 20 हज़ार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया है। लोकायुक्त टीम में शामिल इंस्पेक्टर ब्रजमोहन नरवरिया, इंस्पेक्टर आराधना डेविस, इंस्पेक्टर राघवेंद्र रेस्वस्थ्य,आरक्षक हेमंत शर्मा, विसंम्वर भदौरिया, प्रशांत कुशवाहा, आरिम खान, प्रधान आरक्षक हेमंत शर्मा, देवेन्द्र पवैया, दो पंच साक्षी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications