Gwalior के सिविल अस्पताल में आसानी से हो सकेगी गंभीर बीमारियों की जांच, इन मशीनों की मिली सौगात

मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित सिविल अस्पताल हजीरा में शनिवार को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के बड़े-बड़े आयाम जुड़े हैं। जिसमें 32 स्लाईस सीटी स्कैन मशीन, अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन एवं आधुनिक चिकित्सा सेवाओं से सुसज्जित आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) शामिल है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर इस अस्पताल का कायाकल्प हुआ है। उन्होंने अपने ज्येष्ठ भ्राता स्व. देवेन्द्र सिंह तोमर की स्मृति में साझा प्रयासों से सिविल अस्पताल हजीरा में यह स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिये यह अस्पताल सही मायने में मानव सेवा के मंदिर का रूप ले रहा है।

Gwalior

शनिवार को ऊर्जा मंत्री तोमर ने अपनी माताश्री सुधा तोमर के कर कमलों से सिविल अस्पताल हजीरा में सीटी स्कैन व अल्ट्रा सोनोग्राफी मशीन एवं आईसीयू का शुभारंभ कराया। उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर एवं मौके पर जाकर लोकार्पण व शुभारंभ किया। इस पुनीत अवसर पर पूरे जनवरी माह तक आयोजित होने जा रहे नि:शुल्क नेत्र शिविर एवं रक्तदान शिविर का शुभारंभ भी सिविल अस्पताल में हुआ। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कार्यक्रम में घोषणा की कि सभी के साझा प्रयासों से सिविल अस्पताल में कैथ लैब (हृदय रोग चिकित्सा इकाई) की स्थापना भी कराई जायेगी।

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर पॉवर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने सीएसआर मद से तीन करोड़ रूपए की धनराशि सिविल अस्पताल हजीरा में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिये उपलब्ध कराई है। इस मद से 32 स्लाईस सीटी स्कैन मशीन व अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन खरीदी गई है। साथ ही फर्नीचर व एसी और दो कक्षों का नवीनीकरण किया गया है।

सिविल अस्पताल हजीरा के कायाकल्प के लिये ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर समर्पित भाव से जुटे हैं। उनके प्रयासों से अस्पताल में आईसीयू शनिवार को शुरू हुआ है। यहाँ पर बच्चों का आईसीयू पहले से ही सफलतापूर्वक संचालित है। इसके अलावा अस्पताल में डायलेसिस, एक्स-रे डिजिटल, ब्लड स्टोरेज यूनिट, पैथोलॉजी, यूसीजी, सर्जरी-जनरल ऑर्थों, टीबी यूनिट, फिजियो थैरेपी, नेत्र ओपीडी व ऑपरेशन, आकस्मिक सेवाएं, पुरुष, महिला व बाल रोगियों के अलग-अलग वार्ड एवं किचिन इत्यादि सुविधाएँ उपलब्ध हैं। सिविल अस्पताल हजीरा की ओपीडी में औसतन एक हजार से लेकर 1500 मरीजों का ऑपरेशन हो रहा है।

ये भी पढ़े- 'हम आपके साथ हैं...', कचरे पर तकरार के बीच CM मोहन यादव का पीथमपुर की जनता को खास संदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+