'हम आपके साथ हैं...', कचरे पर तकरार के बीच CM मोहन यादव का पीथमपुर की जनता को खास संदेश
मध्य प्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है, जहां लगातार बढ़ते विरोध को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार अलर्ट पर है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम डॉ. मोहन यादव ने विषय पर संज्ञान लेते हुए बैठक बुलाई, जिसमें तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई,
बैठक के बाद CM डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर की जनता को आश्वस्त करते हुए खास संदेश दिया है, जहां उन्होंने किसी भी तरह की किसी अफवाह पर ध्यान न देने की बात जनता से कही है।

CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, हमारी सरकार ने पीथमपुर घटना के बारे में संज्ञान लिया है। हमारी सरकार जनकल्याणकारी, जनहितैषी तथा जनभावनाओं का आदर करती है। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में यूनियन कार्बाइड के कचरे का परिवहन पीथमपुर में किया गया है।जनभावनाओं का आदर करते हुए माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष समस्त परिस्थितियों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों से अवगत कराया जाएगा। मैं जनता से अपील करता हूं कि किसी भी अफवाह या भ्रम की खबरों पर विश्वास नहीं करें। मैं और मेरी सरकार आपके साथ है।
नायब तहसीलदार ने जानकारी देते हुए बताया कि, सभी पीथमपुर वासियों से अनुरोध करती हूं, अभी मेरी ड्यूटी रामकी कंपनी पीथमपुर पर है, और यहां पर कुछ ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही है कि, यहां अनलोडिंग की गई है, इसलिए मैं पीथमपुर की समस्त जनता से निवेदन और आश्वस्त करती हूं, यहां पर इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है।
नायब तहसीलदार ने बताया कि, सभी कंटेनर हमारी कस्टडी में है। कोई भी कंटेनर अभी खोला नहीं गया है। किसी भी प्रकार का पथराव या ऐसी कोई गतिविधि ना करें, कानून व्यवस्था को खराब ना करें। सभी लोग इस बात को ध्यान में रखें कि, ऐसा कुछ भी यहां नहीं किया जा रहा है। ना ही यहां किसी भी प्रकार से किसी मजदूर या किसी भी व्यक्ति को कोई चोट लगी है। ऐसा कुछ भी यहां नहीं हुआ है। कृपया सभी लोग ऐसी कोई घटना ना करें, जिससे किसी को कोई हानि है, कृपया सभी शांति बनाए रखें।
कुछ ऐसा है मामला
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 40 साल के बाद यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर लाया गया है, जहां अब पीथमपुर की रामकी कंपनी में इसे नष्ट किया जाएगा। वहीं पीथमपुर में इस कचरे को नष्ट करने पर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है, जहां इसे लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।
ये भी पढ़े- Pithampur Protest:पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दो ने किया आत्मदाह का प्रयास, कांग्रेस ने CM को लिखी चिठ्ठी












Click it and Unblock the Notifications