क्रिकेट प्रेमियों में चढ़ा वर्ल्ड कप फाइनल का खुमार, कोटेश्वर महादेव पर भारत की जीत के लिए किया अभिषेक

संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली

Gwalior News: भारत और आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच आज अहमदाबार के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में आइसीसी वर्ल्ड कप का फाइनल मैच होने जा रहा है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है और भारतीय टीम की जीत के लिए पुजारियों और भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की और भगवान का अभिषेक कर भारत की जीत के लिए प्रार्थना की ग्वालियर के कोटेश्वर महादेव मंदिर पर भी सुबह से क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा लगा हुआ है।

क्रिकेट विश्व कप का बुखार अपने चरम पर पहुंच गया है। इसका खिताबी मुकाबला भारत और आस्ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक मैच को लेकर लोगों उत्सव सा माहौल है क्योंकि टीम इंडिया का टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन रहा है और उसने एक मैच भी नहीं गंवाया है।

Cricket lovers crazy about the World Cup final, Koteshwar Mahadev was consecrated for India victory.

भारत वर्ल्ड कप जीते बस यही कामना

ग्वालियर के कोटेश्वर महादेव मंदिर पर क्रिकेट प्रेमी राजेंद्र शर्मा और उनके समर्थकों द्वारा भगवान महाकाल का अभिषेक किया गया. क्रिकेट प्रेमी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि आज हमने वर्ल्ड कप फाइनल मैच में भारत की जीत के लिए भोलेनाथ से कामना की है। हम चाहते हैं कि भारत खेल सहित हर क्षेत्र में विश्वगुरु बने। हमारी यहीं कामना है कि आज भारतीय क्रिकेट टीम फाइनल मैच जीते।

बड़ी स्क्रीन लगाकर दिखाया जाएगा मैच

क्रिकेट प्रेमियों द्वारा स्टेडियम और अन्य स्थानों पर बड़ी स्क्रीन लगाकर क्रिकेट वर्ल्ड कप का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था भी की जा रही है जिसके लिए ग्वालियर क्रिकेट डिविजन का भी सहयोग लिया जा रहा है शहर के महाराजवाड़ा कैपिटल रूप सिंह स्टेडियम और फूल बाग इलाके में क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+