Gwalior News: चचेरी बहन ने छोटी को कर दिया बुजुर्ग प्रेमी के हवाले, किचन का गेट बंद होते ही गूंज उठा कोना-कोना
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक चचेरी बहन का 60 वर्षी बुजुर्ग प्रेमी 15 वर्षीय नाबालिग बहन से गलत काम करता था। नाबिलग जब इससे परेशान हो गई तो उसने परिजनों से इसके बारे में बताया, जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया।
घटना विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के महलगांव स्थित सिंधिया नगर की है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के साथ ही पीड़िता की चचेरी बहन को आरोपी बनाया है। पुलिस आरोपीयों की तलाश कर रही है।

कंपू स्थित नया बाजार निवासी 15 वर्षीय नाबालिग ने शिकायत की है कि उसके पिता का देहांत हो चुका है और उसकी मां ने भी दूसरी शादी कर ली है। वह अपने चाचा के साथ नया बाजार स्थित घर में रहती है। चाचा की बेटी की अशोक कुमार से दोस्ती है। कुछ दिन पहले चाचा की बेटी उसे घुमाने के बहाने महलगांव सिंधिया नगर लाई और गब्बर सिंह के घर पर लेकर आई। यहां पर अशोक कुमार पहले से मौजूद था।
चाचा की बेटी ने उसे किचन में 60 वर्षीय बुजुर्ग अशोक के पास भेजा तो अशोक ने उसे अंदर बंद कर लिया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा और जान से मार डालेगा।
इसके बाद भी आरोपी दुष्कर्म करता रहा। अब जब वह उससे तंग आ गई तो थाने पहुंची और घटना की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चाचा की बेटी और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मामला तर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर दबिश दी। लेकिन आरोपी अभी अपने घर से फरार मिला है। पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर रिटायर्ड कर्मचारी अशोक बाजपेयी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित नाबालिग और अनुसूचित जाति वर्ग से आती है इसलिए पुलिस ने बलात्कार के साथ-साथ दलित उत्पीड़न और पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई हैं। पुलिस ने उसकी सहयोगी नाबालिग की चचेरी बहन को भी आरोपी बनाया है। मामला दर्ज होने के बाद दोनों फरार हो गए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications