Gwalior news: गोली मारकर लूटे थे 50 लाख, 7 आरोपियों को हुई आजीवन कारावास की सजा
ग्वालियर में हत्या और लूट के मामले में 7 आरोपियों को हुई आजीवन कारावास की सजा, कोल्ड स्टोरेज संचालक की हुई थी गोली मारकर हत्या, 50 लाख रुपए की हुई थी लूट, बहोड़ापुर इलाके में हुआ था घटनाक्रम
Gwalior में लूट और हत्या के एक मामले में ग्वालियर कोर्ट ने 7 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साल 2018 में कोल्ड स्टोरेज संचालक को बहोड़ापुर इलाके में गोली मारकर पचास लाख रुपए की लूट कर ली गई थी। गोली से घायल कोल्ड स्टोरेज संचालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इसी मामले में कोर्ट ने सुनवाई की और 7 आरोपियों पर दोष सिद्ध होने पर उन्हें आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया।

बहोड़ापुर इलाके में हुआ था घटनाक्रम
लूट और हत्या की यह वारदात बहोड़ापुर इलाके में हुई थी। 24 सितंबर 2018 को बदमाशों ने बहोड़ापुर इलाके में स्थित कोल्ड स्टोरेज में प्रवेश किया था। बदमाशों ने कट्टे की नोक पर कोल्ड स्टोरेज के कर्मचारियों को धमकाया। जब कोल्ड स्टोरेज के संचालक अजय गुप्ता वहां पहुंचे तो एक बदमाश ने अजय गुप्ता पर गोली चला दी।
पीठ में गोली लगने से अजय हुए घायल
बदमाशों ने अजय गुप्ता पर जो गोली चलाई वह गोली अजय गुप्ता की पीठ में जा लगी। इसके बाद बदमाश अजय गुप्ता के केबिन में घुस गए और केबिन में रखे हुए 50 लाख रुपए लेकर वहां से निकल भागे। घायल अजय गुप्ता को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था।
15 दिन में ही आरोपियों को कर लिया गया था गिरफ्तार
शहर के अंदर हुई इस लूट की वारदात के बाद पुलिस सक्रिय हुई और पुलिस ने महज 15 दिन के अंदर ही सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। घायल अजय गुप्ता ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था तभी से कोर्ट में लगातार इस मामले की सुनवाई चल रही थी।
दोष सिद्ध होने पर 7 आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
अपर लोक अभियोजक सचिन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए सभी 7 आरोपियों पर कोर्ट में साक्ष्य के आधार पर दोष सिद्ध हुआ जिसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।












Click it and Unblock the Notifications