Gwalior news: दुष्कर्म के आरोप में घर पर चला था बुलडोजर अब फरियादी पक्ष आरोपों से मुकरा
ग्वालियर में दुष्कर्म के मामले में अपने आरोपों से पलट गए फरियादी, 11 साल की बच्ची के साथ दूष्कर्म की दर्ज हुई थी एफआईआर, कोर्ट में फरियादी पक्ष अपने ही आरोपों से मुकरा, आरोपी के घर पर चला था बुलडोजर
Gwalior में दुष्कर्म के एक मामले में फरियादी पक्ष अपने आरोपों से मुकर गया है। 62 साल के बुजुर्ग पर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था। प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर भी चला दिया था लेकिन अब कोर्ट में फरियादी पक्ष अपने ही द्वारा लगाए गए आरोपों से मुकर गया है।

24 मार्च 2022 को हुआ था पूरा घटनाक्रम
24 मार्च 2022 को ग्वालियर पुलिस के पास एक घटनाक्रम की जानकारी आई थी। जिसमें बताया गया था कि 11 साल की एक बच्ची के साथ 62 साल के एक बुजुर्ग ने दुष्कर्म कर दिया है। एक गोदाम में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की गई थी। मामला सामने आने पर पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की हुई कार्रवाई
पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझते हुए समाज में एक कड़ा संदेश देने के लिए आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की। आरोपी के बहोड़ापुर इलाके में स्थित घर पर पुलिस ने बुलडोजर चलाया और पूरे घर को जमींदोज कर दिया। आरोपी के पूरे घरवाले बेघर हो गए थे।
न्यायालय में आरोपों से मुकर गए फरियादी
मामला न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में फरियादी न्यायालय में अपने आरोपों से ही मुकर गए। फरियादी पक्ष ने न्यायालय में बयान दिया कि उनकी बेटी ट्यूशन गई थी काफी देर होने पर वह नहीं आई तो उसे ढूंढा और इसके बाद उसकी गुमशुदगी की सूचना थाने में दी थी लेकिन बाद में ढूंढने पर उनकी बेटी अपनी सहेली के घर मिल गई थी। दुष्कर्म की बात को फरियादी पक्ष में पूरी तरह नकार दिया।
अब कैसे होगी बुजुर्ग के सम्मान और घर की भरपाई
पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं उसके घर को भी तोड़ दिया है लेकिन अब फरियादी पक्ष ही अपने आरोपों से मुकर गया है ऐसे में जिस बुजुर्ग को इस मामले में आरोपी बनाया गया उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा वापस कैसे लौट पाएगी और उसके घर पर बुलडोजर चलाने की जो कार्रवाई की गई थी वह बुजुर्ग व्यक्ति अब वापस अपना घर कैसे हासिल कर पाएगा इसका जवाब किसी के पास नहीं।












Click it and Unblock the Notifications