दिग्विजय सिंह को लेकर सिंधिया ने किया ट्वीट- 'इतना गुस्सा आपको शोभा नहीं देता'
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह को लेकर किया ट्वीट
ग्वालियर, 31 जुलाई। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर एक ट्वीट किया है। सिंधिया ने दिग्विजय सिंह को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'इतना गुस्सा आपको शोभा नहीं देता है'। यह पूरा मामला भोपाल के घटनाक्रम से जुड़ा हुआ है।

भोपाल में हुआ था घटनाक्रम
दरअसल भोपाल में जिला पंचायत कार्यालय के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ मौजूद थे। यहां पर उनका पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया। इस वीडियो में दिग्विजय सिंह पुलिसकर्मी को धक्का देते हुए नजर आ रहे थे। यह वीडियो उस वक्त का है जब जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव चल रहा था।
कांग्रेसियों ने जमकर किया था हंगामा
भोपाल में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के दौरान काफी सरगर्मी का माहौल था। जिला पंचायत सदस्य अंदर दाखिल हो रहे थे और कांग्रेसियों का हंगामा जारी था। इस दौरान शिवराज सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह और विश्वास सारंग से कांग्रेसियों की झड़प हुई। उसी समय कांग्रेसियों की पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की हो गई।
सीएम ने भी दिग्विजय सिंह पर साधा निशाना
पुलिस कर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा था कि ऐसा अशोभनीय व्यवहार किसी पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है, पुलिस अफसर की कॉलर पकड़ रहे हैं, चिल्ला रहे हैं ,यह बदतमीजी है। उन्होंने इस घटनाक्रम की निंदा भी की थी।
अब सिंधिया ने दिग्विजय सिंह को लेकर किया ट्वीट
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिग्विजय सिंह को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हार का रोष एक बेकसूर पुलिसकर्मी पर क्यों उतार रहे हैं, राजा साहेब जी? इतना गुस्सा आपको शोभा नहीं देता।












Click it and Unblock the Notifications