Gwalior News: हवाईअड्डे की निर्माणाधीन इमारत में केमिकल विस्फोट, जहरीली गैस में फंसे मजदूरों का हुआ रेस्क्यू

ग्वालियर के महाराजपुरा स्थिति हवाई अड्डे की नई बिल्डिंग में केमीकल सिलेंडर फटने से कई मजदूर घायल हो गए और घायल मजदूरों को फायर अमले ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनाक्रम के मुताबिक हवाई अड्डे की नई बिल्डिंग में काम चल रहा था। कई मजदूर काम कर रहे थे। काम करने के दौरान अचानक से केमीकल से भरा हुआ सिलेंडर फट गया। जिससे उसमें काम कर रहे मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची और फायर कर्मियों द्वारा बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी मजूदरों को बाहर निकला गया।

Chemical explosion in under construction airport building rescue of workers trapped in poisonous gas

घायल मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है। अंदर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन डेढ़ से 2 घंटे तक चला मौके पर तीन फायरब्रिगेड वाहन पहुंच गए थे । साथ ही पुलिस व प्रशासन के अफसर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

विस्फोट होते ही मजदूर में मचा हड़कंप

बताया गया है कि यहां विस्फोट के बाद मजदूर में हड़कंप की स्थिति मच गई और ज्यादातर मजदूर विस्फोट होते ही बाहर निकल आए थे. लेकिन जो मजदूर पेंटिंग के काम में लगे थे वह जल्द बाहर नहीं आ पाए तब तक गैस पूरे इमारत में फैल गई और जहरीले की गैस की चपेट में आकर मजदूर बेहोश होने लगे . बाद में जब फायर ब्रिगेड विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो फिर उनको फायर डिपार्टमेंट के उपकरणों की मदद से बाहर निकाला गया.

फायर अधिकारी ने कहा घायल मजदूर अस्पताल में भर्ती स्थिति ठीक

नगर निगम के फायर अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग में हुए विस्फोट में केमिकल गैस की चपेट में आकर मजदूर घायल हुए थे उनको रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर बाहर निकल गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+