ग्वालियर से कूनो नेशनल पार्क के लिए चीते हुए रवाना
ग्वालियर से चीतों को कूनो नेशनल पार्क के लिए किया गया रवाना
ग्वालियर, 17 सितम्बर। नामीबिया से ग्वालियर लाए गए चीतों ने कूनो के लिए उड़ान भर ली है। तीन हेलीकॉप्टर द्वारा 8 चीतों को कूनो ले जाया गया है। खुद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादिय सिंधिया की देखरेख में चीतों को रवाना किया गया है।
Recommended Video

शनिवार की सुबह नामीबिया से आए थे चीते
शनिवार की सुबह सवेरे ही विशेष विमान में सवार होकर नामीबिया से 8 चीते ग्वालियर लाए गए। इन चीतों के पहुंचने से पहले ही सभी तैयारियां ग्वालियर एयरपोर्ट के एयरबेस पर पूरी कर ली गई थीं। चीतों के पहुंचते ही उन्हें कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना करने की तैयारियां कर ली गई।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की देखरेख में शिफ्ट किए गए चीते
विशेष विमान से सभी 8 चीतों को उतारा गया। इसके बाद इन चीतों को हेलीकॉप्टर में शिफ्ट किया गया। इस दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वयं मौजूद रहे और उनकी निगरानी में ही यह पूरा कार्य किया गया।
तीन हेलीकॉप्टर से कूनो के लिए हुए रवाना चीते
पूरी सुरक्षा और एहतियात बरतते हुए सभी आठ चीजों को 3 हेलीकॉप्टर में शिफ्ट किया गया। इसके बाद इन तीनों हेलीकॉप्टरों को कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया। कूनो नेशनल पार्क पहुंचने के बाद इन चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications