पुलिस के कड़े पहरे में ग्वालियर पहुंचे चंद्रशेखर आजाद रावण, जेल में बंद आंदोलनकारी के परिजनों से की मुलाकात
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
gwalior News: भीम आर्मी के चीफ और दलित नेता चंद्रशेखर आजाद रावण पुलिस के कड़े पहरे में ग्वालियर पहुंचे और यहां गुर्जर आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई से प्रभावित परिवारों के परिजनों से मुलाकात की, चंद्रशेखर रावण ने गुर्जर नेता रामप्रीत पर एनएसए की कार्रवाई और आंदोलन में शामिल अन्य गुर्जर दलित और यादव समाज के नेताओं की गिरफ्तारी पर नाराजगी जाहिर करते हुए पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
चंद्रशेखर ने प्रशासनिक कार्रवाई को दमन करार करते हुए कहा कि आजाद समाज पार्टी के लोगों को मध्य प्रदेश सरकार जानबूझकर टारगेट कर रही है। अन्य कई मुद्दों पर चंद्र शेखर आजाद ने पूरी बेबाकी से अपनी बात रखी।

ग्वालियर के पुरानी छावनी स्थित एक होटल में देर रात गुर्जर आंदोलन के परिवार जनों से मुलाकात करने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए चंद्रशेखर रावण ने कहा कि 25 सितंबर को गुर्जर महाकुंभ हुआ था और ज्ञापन देते समय कुछ विवाद हुआ था। अगर पुलिस ने सही व्यवस्था की होती तो भीड़ को संभालने में ऐसी स्थिति पैदा नहीं होती। जब कोई घटना होती है तो उसका कारण होता है। जब उसके बाद कार्रवाई हुई तो वह कार्रवाई नहीं दमन हुआ है। जो आजाद भीम समाज पार्टी से जुड़े हुए थे। चाहे वह दलित समाज के हों चाहे वह गुर्जर समाज के। उनको विशेषकर टारगेट किया गया था।
रावण ने कहा कि हमारे प्रत्याशी जो दिमनी से थे और मैं इस बात को अच्छी तरीके से कह सकता हूं कि वहां नरेंद्र सिंह तोमर इस बात को अच्छी तरीके से जानते थे कि अनिल गुर्जर जो कि हमारा दिमनी से प्रत्याशी है वह आजाद पार्टी से लड़ेंगे तो नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव हार जाएंगे।
पिछले दो-तीन सालों में जो आजाद भी पार्टी ने काम किया है.दलित पिछड़ों के लिए उसे सरकार घबरा गई है, हमने कहा था अगर आप निर्दोष लोगों को जेल में रखोगे तो हम भी जेल में जाएंगे और इसलिए हमने जेल भरो आंदोलन का आह्वान किया था और उसका समर्थन किया।

जनता वोट की चोट से सरकार को देगी जवाब
चंद्रशेखर ने सरकार और प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन लोगों पर झूठे मुकदमे लगाकर घर तोड़ने की बात की जा रही है, जनता उनको वोट की चोट देकर जवाब देने का काम करेगी.आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में चंद्रशेखर रावण ने कहा कि आजाद समाज पार्टी पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जिस दिन परिणाम आएगा, उस दिन आजाद समाज पार्टी पूरी ताकतवर रहेगी. हमारे नेता पर जिस प्रकार से इनाम घोषित किया है मैं प्रशासन को चैलेंज करता हूं अगर एक भी सबूत मिलता है तो हमें मुहैया कराए, हम खुद गिरफ्तारी देंगे।
जल्द ही प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करेगी आजाद समाज पार्टी
चंद्रशेखर यही नहीं रुके उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह जनता जानती है की सरकार को जोड़-तोड़कर किसने बनाया विधायकों की खरीद फरोख्त करके सरकार बनाना, यह जनता सब जानती विधानसभा चुनाव में उन्होंने जल्द ही अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने की बात भी कही। विधानसभा चुनाव के परिणाम आने पर पार्टी के समर्थन के सवाल पर कहा कि जब 3 तारीख को परिणाम आएंगे, हम जिसको भी समर्थन करेंगे। वह मेरे जन्मदिन का तोहफा होगा और जनता को उसका लाभ मिलेगा।
जातिगत जनगणना की मांग दोहराई
जाति जनगणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बीजेपी को कराना चाहिए थी, वह चाहते ही नहीं की जातिगत जनगणना हो अगर जातिगत जनगणना होती तो साहब काशीराम कहा करते थे कि बहुजन समाज की जनसंख्या मध्य प्रदेश में 90% से ज्यादा हैं। अगर दलित पिछड़ा वर्ग और आदिवासी को यह पता लगेगा तो वह अपने हक अधिकारों की मांग करेंगे। अभी आर्थिक आंकड़े जारी होना बाकी है कि संख्या तो इतनी है। लेकिन साधन कितने हैं जिस दिन देश आजाद हुआ जो गरीब था। वह गरीब रहा और जो अमीर था। जिस आदिवासी दलित जाग जाएगा उसे दिन चोर लुटेरा भाग जाएगा, जो आज तक जो है धन के दम पर राज कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications