बुलडोजर में बैठकर नगर निगम कर्मचारियों ने किया हड़ताल, गणतंत्र दिवस के दिन बिगड़ सकती है सफाई व्यवस्था
Gwalior News: राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले ग्वालियर नगर निगम के आउटसोर्स और सफाई कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल पर चले गए हैं। ग्वालियर नगर निगम डिपो पर प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है।
हार्टली कर्मचारियों द्वारा डिपो से ना तो कचरा कलेक्शन वाहन निकालने दिए और ना ही जेसीबी चलने दी और जेसीबी के आगे बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया।

पिछले 3 महीने का वेतन नहीं मिलने से नाराज नगर निगम के आउटसोर्स और सफाई कर्मचारियों द्वारा ग्वालियर में आज फिर से हड़ताल शुरू कर दी गई है। सप्ताह भर पहले हुई हड़ताल में निगम अधिकारियों द्वारा इन्हें दो दिन के भीतर वेतन देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन 8 दिन बाद भी ना तो वेतन मिल सका है। ना ही रुके हुए पीएफ फंड का भुगतान किया गया है।
ऐसे में ग्वालियर नगर निगम के साडे 400 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी द्वारा काम बंद हड़ताल शुरू कर दी गई है। खास बात यह है की हड़ताल मैं शामिल आउटसोर्स कर्मचारी द्वारा डिपो पर प्रदर्शन किया जा रहा है। नगर निगम के वाहन भी डिपो से बाहर नहीं निकलने दिए गए इनका कहना है कि निगम आयुक्त द्वारा 38 महीने का पीएफ फंड और 3 महीने का वेतन दो दिन में किए जाने के आश्वासन पर उन्होंने अपनी हड़ताल खत्म की थी लेकिन अभी तक निगम ने उनकी कोई मांग पूरी नहीं की है। इसलिए दोबारा हड़ताल पर जाने का फैसला लिया गया है और जब तक उनके भुगतान उनके खाते में नहीं पहुंचती है यह हड़ताल लगातार जारी रहेगी।
गणतंत्र दिवस पर बिगड़ सकती है सफाई व्यवस्था
आपको बता दें कि गणतंत्र दिवस से एक रोज पूर्व सफाई कर्मियों और आउटसोर्स कर्मचारी के हड़ताल से चले जाने से गणतंत्र दिवस पर्व पर सफाई व्यवस्था बिगड़ सकती है। क्योंकि हड़ताल पर गए निगम कर्मचारी अब किसी भी सूरत में हड़ताल से वापस लौटने के मूड में नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में निगम और जिला प्रशासन के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications