BJP नेता VD शर्मा ने कहा- प्रियंका गांधी कांग्रेस की राज्य सरकारों में हो रहे कुकृत्यों पर मौन साधना कब छोड़ेगी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि राजनैतिक पर्यटन पर मध्यप्रदेश आ रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पहले कांग्रेस की राज्य सरकारों में हो रहे कुकृत्यों पर जवाब देना चाहिए। ग्वालियर आने के बजाए प्रियंका गांधी राजस्थान की बेटियों को निकम्मी कांग्रेस सरकार से बचाए और यह भी बताएं कि वे छत्तीसगढ की भूपेश सरकार के खिलाफ जनजाति छात्रों के नग्न प्रदर्शन पर मौन कब तोडेंगी?

शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लेकिन मध्यप्रदेश में कांग्रेस नेता ही महिलाओं को आयटम, टंच माल, बच्चे पैदा करने की मशीन और बेवकूफ कहकर उन्हें लगातार अपमानित और तिरस्कृत करते है। प्रियंका गांधी बताएं कि क्या आप मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं के कृत्यों पर ग्वालियर में माफी मागेंगी ?

BJP VD Sharma said- When will Priyanka Gandhi speak about misdeeds happening in Congress governments

कमलनाथ सरकार में योजनाएं बंद करने और वादाखिलाफी के लिए माफी मागेंगी प्रियंका?

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी ग्वालियर तो आ रही है, लेकिन क्या वें 15 महीने की कमलनाथ सरकार में किए गए कृत्यों के लिए माफी मागेंगी ? उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने जनजाति महिलाओं के पोषण आहार का पैसा रोककर उनके मुंह से निवाला छीनने का काम किया था। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में गरीब बेटियों के विवाह पर 51 हजार के नाम पर एक फूटी कौड़ी तक नहीं दी।

वीडी शर्मा ने कहा कि स्कूल जाने वाली बेटियों को निशुल्क मिलने वाली साइकिल योजना तक बंद कर दी थी। यहां तक कि कमलनाथ ने प्रदेश की लाडली लक्ष्मी तक को नहीं छोडा। बेटियों का भविष्य बनाने वाली लाडली लक्ष्मी योजना पर भी ताला डालने का काम कांग्रेस सरकार ने किया। 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दी थी और चुनाव में महिलाओं से किए वादे भी पूरे नहीं किए थे।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी कांग्रेस की वादाखिलाफी के लिए आपको ग्वालियर के भरे मंच से पूर्व सीएम कमलनाथ से माफी मंगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को 10-10 सिलाई मशीन देने, कॉलेज जाने वाली बेटियों को स्कूटी देने और प्रत्येक जिले में महिलाओं और बालिकाओं के लिए इंन्क्यूबेशन सेंटर खोलने का वादा किया था, लेकिन यह सारे वादे पूरी तरह खोखले साबित हुए।

राजस्थान की बेटियों के लिए गेहलोत सरकार से कब लडेंगी प्रियंका गांधी

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी जहां भी चुनाव होते है वहां महिला हित और सुरक्षा की बात करती है, लेकिन कांग्रेस की राजस्थान सरकार में बढती महिला असुरक्षा की घटनाओं पर मौन साधे हुए है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान बलात्कार के मामले में देश में नंबर वन पर है। राजस्थान में प्रतिदिन 109 महिला उत्पीडन, रेप, हत्या, अपहरण, छेडछाड इत्यादि के मामले दर्ज हो रहे है।

वहीं हर दो घंटे में नाबालिग बच्ची का अपहरण हो रहा है। एनसीआरबी के आंकडें यह भी बताते है कि राजस्थान में अपराध की स्थिति गंभीर है। कांग्रेस की विफलता और नाकारा, निकम्मेपन का दंश राजस्थान की बेटियां झेल रही है। उन्होंने कहा कि लडकी हूं मैं लड सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी राजस्थान की बेटियों के लिए गेहलोत सरकार से कब लडेगी ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+