बीजेपी विधायक ने कार को लगाया धक्का, लोग बोले-पेट्रोल डीजल के बढ़े हुए दामों का विधायक पर दिख रहा असर।

कोलारस से बीजेपी विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी का कार को धक्का लगाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विधायक हुए ट्रोल।

शिवपुरी, 11 मई: कोलारस के बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी द्वारा कार को धक्का देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी विधायक का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है। यूजर्स लिख रहे है कि, बढ़ते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम का असर बीजेपी विधायक पर भी नजर आ रहा है।

Recommended Video

    BJP MLA की गाड़ी में Petrol हुआ खत्म ! Car को लगाया धक्का, Viral Video | वनइंडिया हिंदी
    car

    रघुवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी अपनी कार को धक्का लगाते नजर आ रहे हैं। कार को धक्का लगवाने में दो अन्य लोग भी बीजेपी विधायक का सहयोग कर रहे हैं। सड़क पर जब विधायक द्वारा कार को धक्का लगाया जा रहा था तो, वहां से गुजर रहे किसी शख्स ने अपने मोबाइल में इस नजारे को कैद कर लिया और इसके बाद विधायक द्वारा कार को धक्का लगाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी द्वारा कार को धक्का लगाते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर विधायक को लेकर तंज कसना शुरू कर दिया। लोगों ने तरह तरह क कमेंट्स लिखकर बीजेपी विधायक पर महंगाई का असर बता दिया। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा है कि, बढ़ते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम का असर बीजेपी विधायक पर भी नजर आ रहा है। कुछ यूजर्स ने इसे अच्छे दिन की तस्वीर बताया है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जब बीजेपी विधायक ही धक्का मार रहे हैं तो भला आमजन की क्या हालत होगी। लोग अपने अपने तरीके से बीजेपी विधायक को लेकर विचार लिख रहे हैं। विधायक वीरेंद्र रघुवंशी सोमवार को एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे तभी भोपाल इंदौर रोड पर पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास अचानक से उनकी कार बंद हो गई। कार बंद हो जाने के बाद बहुत देर तक कार को स्टार्ट करने का प्रयास किया गया। कार स्टार्ट नहीं हुई तो विधायक अपने अन्य साथियों के साथ कार से नीचे उतरे और कार को धक्का लगाने लगे। इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। इस बारे में विधायक वीरेंद्र रघुवंशी का कहना है कि उनकी कार की बैटरी खराब हो गई थी इस वजह से उनकी कार स्टार्ट नहीं हो रही थी। यही वजह रही कि उन्हें कार में धक्का लगाना पड़ा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+