MP News: भाजपा विधायक के भाई ने की आत्महत्या, 75 वर्षीय बुजुर्ग ने खुद को मारी गोली, वजह चौंकाने वाली
Gwalior News: ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में उसे समय हड़कंप मच गया जब भाजपा विधायक के घर में गोली चल गई। भितरवार विधानसभा से भाजपा विधायक मोहन राठौर के भाई अशोक राठौर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।बुजुर्ग भाई ने अपने घर मे लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली।
गोली की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक पूर्व से डिप्रेशन में बताई जा रहे हैं जिनका इलाज भी चल रहा था।

घटना ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी में दोपहर 12:00 के करीब हुई है। जब घर के बुजुर्ग अशोक सिंह राठौड़ जो कि लगभग 75 साल के थे। उन्होंने खाना खाकर अपने जवाहर कॉलोनी स्थित निवास पर कमरे में आराम करने चले गए थे।
परिवार के बाकी सदस्य अपने अपने कमरों में थे तभी अचानक बगल के कमरे से गोली जैसे तेज धमाके की आवाज आई तो परिजन निकलकर आये तो देखा कि अशोक सिंह राठौड़ खून से लथपथ पड़े थे और पास ही उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी थी। मंजर देखकर पूरे परिवार में चीख और चिल्लाहट मच गई ।
परिजन उन्हें लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों द्वारा यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक धर्मवीर से सहित अन्य पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। एफएसएल की टीम भी अखिलेश भार्गव के नेतृत्व में घटनास्थल का बारीकी से परीक्षण करने पहुंची।
चल रहा था डिप्रेशन का इलाज
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतक अशोक सिंह राठौड़ का लंबे समय से डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। आज दोपहर में खाना खाने के बाद घर के कमरे में सोने के लिए गए और फिर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications