Gwalior News: अमित शाह के स्वागत में मंच पर लेटकर दंडवत करने लगे भाजपा प्रत्याशी तोमर, शाह भी देख कर मुस्कुराए

संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली

विधानसभा चुनाव के लिए जहां चुनाव प्रचार गति पकड़ चुका है तो वही चुनावी मंच पर अलग-अलग रंग भी देखने को मिल रहे हैं अपनी अजीबोगरीब ढंगों के कारण मीडिया में चर्चित होकर सुर्खियों में रहने वाले मध्यप्रदेश के ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह देर रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का अभिवादन करते हुए मंच पर ही लेट गए। उन्होंने दंडवत होते ही गृहमंत्री से अपनी विधानसभा के लिए कई डिमांड भी कर दी। मंत्री का यह अंदाज देख अमित शाह भी मुस्कुराए बिना नहीं रह पाए।

दरअसल शाह शनिवार रात ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के हजीरा पर चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। सभा मे केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। सभा मे स्वागत भाषण करने पहुंचे प्रत्याशी और ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भाषण देते देते अचानक मंच पर ही शाह की तरफ फर्श पर ही लेट गए।

BJP candidate Pradyuman Singh Tomar lay down on stage started prostrating to welcome Amit Shah

जेसी मिल मजदूरों की मांग पूरी करने की डिमांड की

दरअसल स्वागत भाषण में तोमर ने गृहमन्त्री का ध्यान जेसी मिल मजदूरों की ओर दिलाते हुए कहा कि ये बीस साल से अपने बकाया धनराशि इंतज़ार कर रही है। आप यह दिलवा दो हमे और कुछ नही चाहिये । इतना कहते कहते वे मंच पर लेटकर दंडवत करने लगे।

डबल इंजिन की सरकार से ग्वालियर का और चौमुखी विकास होगा

सभा के बाद तोमर ने कहा कि अमित शाह ने ये संदेश दिया है कि डबल इंजिन की सरकार से ग्वालियर का और चौमुखी विकास होगा। उन्होंने संदेश दिया कि ग्वालियर एक बार फिर औद्योगिक नगरी बनेगी जिससे हमारे नौजवानों को रोजगार मिलेगा।

BJP candidate Pradyuman Singh Tomar lay down on stage started prostrating to welcome Amit Shah

पवैया ने कहा अमित शाह महारथी और विजय के लिए चाणक्य

पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया ने कहाकि अमित शाह जी के ग्वालियर पधारने से जनता में बहुत बड़ा संदेश गया है । देश के इतने बड़े महारथी जिन्हें विजय के लिए चाणक्य कहा जाता है उन्होंने यहां आकर जनता में अपार उत्साह और अपार ऊर्जा भरी है। भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया है और हम सरकार बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+