Gwalior News: जनाधार की जंग में ज्योतिरादित्य सिंधिया और पवैया को टफ सीट से मैदान में उतार सकती है भाजपा

Jyotiraditya Scindia News: ग्वालियर चंबल में शानदार जीत हासिल करने के लिए भाजपा एक नया दाव चल सकती है। दरअसल, भाजपा की दूसरी सूची के बाद सबसे ज्यादा पार्टी की राजनीति 'ग्वालियर-चंबल' संभाग में ही खदबदा रही है। राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें तेज हो चली है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अब ज्योतिरादित्य सिंधिया और जयभान सिंह पवैया को विधानसभा चुनाव लड़ा सकता है।

चर्चा यह भी है कि वह अपनी बुआ की पारंपरिक और जीत के लिए आसान मानी जाने वाली सीट शिवपुरी से उतरेंगे या ग्वालियर में चुनौती बनी शहर की पूर्व सीट से उतरेंगे। ग्वालियर पूर्व की सीट से कांग्रेस के सती शुक्रवार विधायक है सतीश पहले लंबे समय तक भाजपा में रहे विधायक बनने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी को कांग्रेस से ही ग्वालियर का महापौर बनवा दिया है।

BJP can make Jyotiraditya Scindia the candidate from Gwalior East, Pawaiyas name also

ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट क्यों बनी भाजपा के लिए चुनौती

दरअसल, ग्वालियर महापौर पर 57 साल बाद कांग्रेस का कोई महापौर काबिज हुआ है। इस नाते ग्वालियर पूर्व को सबसे टफ सीट माना जा रहा है। वही शिवपुरी की विधायक एवं मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया अपने संगठन को पत्र लेकर चुनाव नहीं लड़ने का कह चुकी है। ऐसे में उनका टिकट कटना तय माना जा रहा है। इस सीट पर यशोधरा राजे सिंधिया कर चुनाव लड़ी और चारों चुनावों में उन्हें जीत मिली है।

विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि चुनाव लड़ाने का निर्णय पार्टी लेगी। मूल रूप से हम सभी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। पार्टी हमारा निर्णय लेगी। वहीं उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि डेढ़ साल की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया। जनता में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है।

पवैया को भी उतार सकते मैदान में

पूर्व मंत्री जीवन सिंह पवैया को भी इस बार टिकट मिल सकता है हालांकि वे चुनाव लड़ने से मना कर चुके हैं। पवैया को टिकट दिए जाने को लेकर भी अटकलें तेज हैं। साथ ही यहां का एक चुनावी समीकरण भी उनकी उम्मीदवारी के साथ चल रहा है। जिसमें यह माना जा रहा है कि ग्वालियर जिले में दो ही क्षत्रियों टिकट दिया जाएगा जबकि उम्मीदवारों की दूसरी सूची में पार्टी ने भितरवार से मोहन सिंह राठौड़ को टिकट दे दिया है ऐसे में अटकलें तेज है की सिंधिया के करीबी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का यदि टिकट कटा तो ग्वालियर सीट से ही पवैया को टिकट मिलेगा।

भाजपा की दूसरी सूची में 7 सांसदों को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने के बाद ये अटकलें भी तेज है कि भाजपा अपने और सांसदों को भी विधानसभा के चुनाव में उतर सकती है। जिसमें गुना शिवपुरी लोकसभा के सांसद केपी यादव का नाम भी शामिल है। वही जीएस डामोर को जोबट, शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह को बांधवगढ़, टीकमगढ़ सांसद वीरेंद्र खटीक को चंदला, इंदौर सांसद शंकर लालवानी इंदौर 5 खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल को सेंधवा और राज्यसभा सांसद सुमर सिंह सोलंकी को भी विधानसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+