Video: भिंड के सनसनीखेज युवती किडनैपिंग केस से उठा पर्दा, 24 घंटे में ही दोनों आरोपी अरेस्ट, लड़की सकुशल बरामद

Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में फिल्मी अंदाज में युवती के अपहरण की घटना से सनसनी के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर देर रात मुख्य आरोपी को गुना से गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया, वहीं, एक आरोपी को लहार से पकड़ा है।

इस तरह पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को हवालात में पहुंचा दिया है और युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है। वारदात एक दिन पहले दिनदहाड़े हुई थी, जिसके CCTV फुटेज के वीडियो वायरल हुए तो पुलिस हरकत में आई।

Bhind-s-sensational-girl-kidnapping-case-accused-arrested

आपको बता दें कि भिंड जिले के लहार इलाके के बरा गांव की प्राची व्यास बस से ग्वालियर में अपने चाचा के यहां गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी। झांसी रोड इलाके में सचेती पेट्रोल पंप के पास वह और उसके स्वजन बस से उतरे। परिवार वाले सामान उठा रहे थे, तभी उसका बाइक सवार दो युवकों ने अपहरण किया । यह घटना पास के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हुई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की। झांसी रोड थाना प्रभारी रशीद खान ने फुटेज में दिखे युवक की पहचान युवती के परिजनों से कराई तो परतें खुलती चली गईं।

गांव के रहने वाले है आरोपी युवक
झांसी रोड थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान रोहित कुशवाह निवासी बरा के रूप में हुई। रोहित कुछ दिन पहले युवती के घर में घुस गया था। उस समय युवती घर में अकेली थी। यह बात पुलिस को युवती के परिजनों ने बताई। इस घटना की तब एफआइआर भी दर्ज करवाई थी।जब पुलिस ने युवकों के भागने वाले रूट पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो इसमें युवती बाइक पर एक तरफ दोनों पैर डालकर बैठी हुई दिखी, पुलिस सीसीटीवी कैमरा की फुटेज के आधार पर आरोपियों का पीछा करते हुए गुना बस स्टैंड तक पहुंच गई और यहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया गया. पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली, ग्वालियर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+