जातिगत हिंसा से मिले घाव पर मरहम लगाने ग्वालियर पहुंचे सीएम और सिंधिया

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के ठीक पहले बीजेपी को आई दलित और सवर्ण वर्ग की याद, दलित हिंसा के बाद हुई वैमनस्यता को मिटाने की कवायद हुई शुरु।

ग्वालियर, 22 मई। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के ठीक पहले जातिगत हिंसा से घायल हुए ग्वालियर चंबल अंचल के दलित और सामान्य वर्ग के घाव पर मरहम लगाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां दोनों ही वर्ग के लोगो से सीएम और सिंधिया ने मुलाकात की और दोनो ही वर्ग के बीच के वैमनस्यता को दूर करने के लिए प्रयास किए।

shivraj singh

निकाय और पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही अब सभी वर्ग को साधने के लिए बीजेपी ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार को ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे। यहां सीएम और सिंधिया ने दो अलग अलग निजी संस्थानों में दलित और सामान्य वर्ग के साथ अलग अलग मुलाकात की। दोनों ही वर्ग के लोगों को आपसी वैमनस्यता मिटाकर सामाजिक समरसता बनाए रखने पर जोर दिया।
group

2 अप्रेल 2018 को हुई थी ग्वालियर चंबल अंचल में जातिगत हिंसा
2 अप्रेल 2018 को ग्वालियर चंबल अंचल में जातिगत हिंसा हुई थी। इस हिंसा में दोनों ही वर्ग के लोग भी मारे गए थे। पूरे प्रदेश में जातिगत हिंसा का केन्द्र बिंदु ग्वालियर चंबल अंचल ही रहा था। ग्वालियर चंबल अंचल के सभी इलाके जातिगत हिंसा से प्रभावित हुए थे। उस वक्त ग्वालियर की सड़कों पर खुलेआम फायरिंग करने की तस्वीरें भी समाने आई थी।
दोनों वर्ग पर दर्ज एफआईआर वापस करने की मांग की गई
सीएम शिवराज सिंह चौहान के समक्ष दोनों ही वर्ग के लोगो नें इस बात की मांग रखी कि जातिगत हिंसा के बाद दोनों ही वर्ग के लोगों पर कई मामले दर्ज किए गए थे इन सभी मामलों को वापस लिया जाए जिससे अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के लोग कानूनी परेशानी से राहत पा सकें।
दोनों वर्गों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद बोले सीएम
दोनों वर्गों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद सीएम शिवराज सिंह ने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि उन्हें संतोष है कि सामाजिक समरसता के नए युग का प्रारंभ हुआ है दोनों समाज में जो खाई बन गई थी उसे खत्म किया जा रहा है क्योंकि मां के दूध में दरार नहीं हो सकती है और दोनों के दिलों को एक होना चाहिए, 2 अप्रेल की घटना से जो दूरी दोनों पक्षों के बीच बनी थी उसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+