Gwalior News: चाची से जबरन शादी करने के लिए भतीजे ने चाकू की नोक पर किया अपहरण, इनकार करने पर काटा गला

संवाद सूत्र - पंकज श्रीमाली

Gwalior News: ग्वालियर में रिश्तों को तार तार करते हुए एक युवक अपनी ही चाची से शादी करने की जिद पर आ गया और उसने चाकू की नोक पर चाचा को न सिर्फ अगवा किया बल्कि उसे सुनसान इलाके में ले जाकर उससे शादी करने की जिद करने लगा और जब महिला ने इनकार किया तो उसी चाकू से उसका गला काट दिया।

आरोपी कई दिनों से अपनी चाची पर ही गलत नीयत रखे हुए था। हर रोज उन्हें फोन करता था, गुरुवार को उसने शादी करने की बात कही। जब महिला ने इनकार किया तो चाकू से गला रेत डाला। ज़ब महिला लहूलुहान होकर गिर पड़ी तो आरोपी मौके से भाग निकला। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Nephew kidnapped to marry aunt in Bahodapur, incident happened after refusal

घायल महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

हमले में घायल हुई महिला की शिकायत पर ग्वालियर की बहोड़ापुर थाना पुलिस ने आरोपी भतीजे पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी का नाम प्रवीण शाक्य है। जिस महिला पर उसने हमला किया, उसका नाम लक्ष्मी शाक्य है जो कि रोशनी घर रोड की रहने वाली है।

घायल लक्ष्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला पुलिस अधिकारी ने जब उससे बात की तो करीब दो घंटे में वह अपनी बात बता सकी। पुलिस ने उसके बयान लेने के बाद एफआइआर दर्ज कर ली है।

Nephew kidnapped to marry aunt in Bahodapur, incident happened after refusal

घायल महिला ने बताई यह कहानी

हमले में घायल हुई महिला ने बताया है कि उसके जेठ का लड़का प्रवीण बहुत परेशान कर रहा था। बीते रोज वह किला गेट जाने के लिए निकली थी तो वह रास्ते में मिल गया और उसने मुझे चाकू दिखाकर जबरन अपनी बाइक पर बैठा लिया, इसके बाद आनंद नगर इलाके में एक सुनसान अनजान जगह पर लेकर गया। यहां वह सिरफिरों जैसी हरकत करने लगा। मना करने पर वह मारने-पीटने लगा। फिर उसने चाकू मारने की धमकी दी। मुझे लगा वह डरा रहा होगा, अचानक उसने गले पर चाकू मार दिया। फिर भाग गया।

इलाज में देरी होने पर महिला की जान पर बन सकती थी

सिरफिरे भतीजे की करतूत का शिकार हुई महिला के गले पर चाकू लगने से काफी गंभीर निशान हुआ है और अगर थोड़ा और गहरा कट होता तो मौके पर ही महिला की मौत हो सकती थी। गनीमत रही महिला बच गई। अभी भी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+