Gwalior news: अपाचे की जगह मिली शाइन बाइक, भड़का दूल्हा, लौटी बारात, दुल्हन पहुंची थाने
ग्वालियर जिले में एक दूल्हे ने ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर दिया है। कारण था अपाचे की जगह साइन बाइक मिलना। नाराज दूल्हे के साथ बारात वापस लौट गई। इसके बाद दुल्हन ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई है।

ग्वालियर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शादी के मंडप से दूल्हा इसलिए उठ गया क्योंकि उसे दहेज में मिलने वाली गाड़ी उसके मन मुताबिक नही थी। फेरे से ठीक पहले दूल्हे ने शाइन बाइक देखी जबकि उसकी मांग टीवीएस अपाचे की थी । दूल्हे ने मंडप से उठकर हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद उसे समझाने दुल्हन का भाई आया मगर दूल्हे और उसके भाई ने दुल्हन के कुटाई कर दी।
पूरा मामला 8 फरवरी को आराधना गर्दन में कुशवाहा परिवार की शादी थी। बारात माधवगंज से आई थी, बारातियों का स्वागत सत्कार हुआ फिर बफर में भोजन आदि होने के बाद दुल्हन के साथ दूल्हे मोनू कुशवाहा को स्टेज से मंडप की ओर जाना था। इसी बीच उसकी नजर उस मोटरसाइकिल पर पड़ी जिसे लड़की पक्ष के तरफ से दहेज में दिया जाना था। मगर दूल्हा गाड़ी देखकर आग बबूला हो गया और मंडप से उठकर हंगामा करने लगा दूल्हे को अपाचे गाड़ी चाहिए थी। उसे समझाने दुल्हन का भाई आया लेकिन दूल्हे और उसके भाई ने उसे पीट दिया।

दूल्हा और उसका भाई बारात से भाग गए उसके बाद दुल्हन और उसका भाई जनकगंज थाने में मामला दर्ज करने पहुंचे।
दुल्हन के भाई ने शिकायत आवेदन में बताया कि शादी तय होने के समय दहेज की कोई भी डिमांड लड़के पक्ष ने नहीं रखी थी, लेकिन हम अपनी हैसियत के हिसाब से घर गृहस्ती का सारा सामान और मोटरसाइकिल दे रहे थे। मंडप पर दूल्हे की ओर से अपाचे बाइक की मांग की जाने लगी। मनाया, पर वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आया।
थाने के एसआई अजीम खान ने जानकारी की दुलहन के भाई की शिकायत पर दूल्हे मोनू कुशवाहा, पिता गुड्डू कुशवाहा, भाई गोपी कुशवाहा और गुलशन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications