Amit shah gwalior visit: जय विलास पैलेस पहुंचे अमित शाह का शाही अंदाज में हुआ स्वागत
जय विलास पैलेस पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, शाही अंदाज में हुआ अमित शाह का स्वागत, ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने की अमित शाह की अगवानी, अमित शाह ने 'गाथा स्वराज की' प्रदर्शनी का किया
Amit shah सिंधिया के जय विलास पैलेस में मेहमान बनकर पहुंचे। यहां शाही अंदाज में अमित शाह का स्वागत किया गया। खुद ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत उनकी पत्नी और जय विलास पैलेस की रानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अगवानी की। इस मौके पर ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महा आर्यमन सिंधिया भी अपने परिवार के साथ अमित शाह के स्वागत में मौजूद रहे।
Recommended Video

मेला मैदान के बाद जय विलास पैलेस पहुंचे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सबसे पहले ग्वालियर एयरपोर्ट पर नए एयर टर्मिनल के लिए भूमि पूजन किया। इसके बाद वे सीधे मेला मैदान पहुंचे। यहां मेला मैदान में उन्होंने सभा को संबोधित किया। मेला मैदान के कार्यक्रम के बाद अमित शाह सीधे जय विलास पैलेस पहुंचे। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।

शाही अंदाज में हुआ अमित शाह का स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत जय विलास पैलेस में शाही अंदाज में हुआ। अमित शाह के महल में प्रवेश करते ही शाही स्वागत में वाद्य यंत्र बजना शुरू हो गए। इसके साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने अमित शाह की अगवानी की।

महल में हर तरफ दिखाई दी शाही स्वागत की झलक
अमित शाह ने जब महल के अंदर प्रवेश किया तो महल में जगह-जगह शाही स्वागत की झलकियां देखने को मिलीं। कहीं तलवार बाजी करते हुए तलवारबाज नजर आ रहे थे तो कहीं अलग-अलग कलाओं का प्रदर्शन करते हुए कलाकार नजर आ रहे थे। हर तरफ मराठा राजवंशी से जुड़ी हुई झलकियां शाही स्वागत में चार चांद लगा रही थीं।

अमित शाह ने किया 'गाथा स्वराज की' प्रदर्शनी का उद्घाटन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जय विलास पैलेस में स्थित म्यूजियम में 'गाथा स्वराज की' प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के साथ ही अमित शाह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 'गाथा स्वराज की' प्रदर्शनी में भारत देश के प्रमुख मराठा शासकों की गौरव गाथाओं को प्रदर्शित किया गया है। इस प्रदर्शनी में सिंधिया समेत 30 मराठा रियासतों के बारे में जानकारी दी गई है।

अमित शाह ने की दरबार हॉल की तारीफ
अमित शाह ने जय विलास पैलेस को घूमते हुए पैलेस में मौजूद दरबार हॉल को देखकर उसकी तारीफ की। अमित शाह को दरबार हॉल बेहद पसंद आया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने जय विलास पैलेस में स्थित म्यूजियम में रखी हुई विजिटर बुक में भी अपना संदेश लिखा।












Click it and Unblock the Notifications