Amit shah visit gwalior: ग्वालियर एयरपोर्ट पर नए एयर टर्मिनल के लिए अमित शाह ने किया भूमिपूजन

ग्वालियर पहुंचे केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, नए एयर टर्मिनल के लिए किया भूमिपूजन, सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया रहे मौजूद

Amit shah अपने तय कार्यक्रम के तहत ग्वालियर पहुंचे और यहां उन्होंने एयरपोर्ट पर नए एयर टर्मिनल के लिए भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ये भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे।

amit shah

अमित शाह ने चलाई कुदाल, दी हवन में आहुति
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नए टर्मिनल के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत करने ग्वालियर पहुंचे थे। यहां अमित शाह ने अपने हाथों में कुदाल उठाकर जमीन पर कुदाल मारकर शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत की। अमित शाह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ एयर टर्मिनल के लिए भूमि पूजन किया। भूमि पूजन के दौरान अमित शाह के हाथ का स्पर्श करवाकर पूजा कलश को नींव में रखा गया। इसके साथ ही मौके पर हवन भी किया गया। हवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आहुतियां भी दीं।

सीएम समेत अन्य मंत्री हुए शामिल
शिलान्यास कार्यक्रम में अमित शाह के साथ मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सरकार के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद रहे। सभी ने नए एयर टर्मिनल के लिए आयोजित किए गए भूमि पूजन में शिरकत की।

एयर टर्मिनल के लिए भूमि पूजन के बाद अमित शाह मेला मैदान के लिए हुए रवाना
नए एयर टर्मिनल के लिए भूमि पूजन करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का काफिला मेला मैदान के लिए रवाना हो गया। मेला मैदान में अमित शाह द्वारा एक विशाल सभा को संबोधित किया जाएगा। इसके बाद अमित शाह जय विलास पैलेस जाएंगे और यहां एक गैलरी का भी शुभारंभ करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+