एमपी: किसान बनकर भंडारा खाने पहुंची पुलिस और कर लिया दस हजार के इनामी को गिरफ्तार
ग्वालियर पुलिस ने दस हजार के इनामी बदमाश मुकेश परिहार को किया गिरफ्तार, बरुआ सागर से की गई गिरफ्तारी, पुलिस हिरासत से हुआ था मुकेश फरार, अपहरण और हत्या के मामले में फरार था मुकेश, 9 साल से थी पुलिस को मुकेश की तलाश
ग्वालियर, 3 अक्टूबर। हत्या और अपहरण के मामले में गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत से फरार हुए शातिर बदमाश को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने बरुआ सागर से गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि दस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए ग्वालियर क्राइम ब्रांच को किसान का रुप रखना पड़ा। ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम ने किसान बनकर बरुआ सागर में हो रहे एक भंडारे में शिरकत की और यहां पर भंडारा खाने पहुंचे शातिर अपराधी को दबोच लिया।

साल 2013 में हुई थी अपहरण और हत्या की वारदात
साल 2013 में बहोड़ापुर इलाके में प्रंकुल शर्मा नाम के युवक का अपहरण हुआ था और इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। फिरौती के लिए की गई इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी मुकेश परिहार 9 साल से पुलिस के चंगुल से बच कर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी मुकेश पर दस हजार का इनाम भी घोषित किया था। पिछले दिनों पुलिस ने मुकेश को पुरानी छावनी इलाके से गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस को चकमा देकर हो गया फरार
23 सितंबर को मुकेश परिहार को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस मुकेश परिहार को लेकर घास मंडी इलाके में पहुंची थी। यहां से दस हजार का इनामी बदमाश मुकेश परिहार पुलिस हिरासत से फरार हो गया था तब से पुलिस मुकेश परिहार की तलाश कर रही थी।

बरुआ सागर में मुकेश की सूचना मिलने पर पहुंची ग्वालियर क्राइम ब्रांच
ग्वालियर पुलिस लगातार मुकेश की तलाश कर रही थी तभी मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि मुकेश परिहार की लोकेशन बरुआसागर इलाके में मिली है, मुकेश परिहार पर पैसे की कमी है इसलिए वह जरूर भंडारे में खाना खा रहा होगा। सूचना मिलने के बाद ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने धोती-कुर्ता पहन कर किसानों का रूप रखा और भंडारे में बरुआ सागर में आयोजित भंडारे में शामिल होने पहुंच गए।

भंडारे में पहुंचे मुकेश को कर लिया गिरफ्तार
ग्वालियर क्राइम ब्रांच की टीम जब किसान का रूप रखकर भंडारे में पहुंची तो मुकेश पुलिस की टीम को पहचान नहीं सका और जैसे ही मुकेश भंडारे में पहुंचा तो ग्वालियर पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ ग्वालियर ले आई।












Click it and Unblock the Notifications