Gwalior news: वादा करके भूल गईं महापौर तो आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

ग्वालियर नगर निगम महापौर डॉ.शोभा सिकरवार की वादा खिलाफी को लेकर प्रदर्शन, आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, जल कर के बकाया बिल माफ करने का वादा नहीं किया पूरा

Gwalior में महापौर की वादाखिलाफी को लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। महापौर बनने से पहले डॉ.शोभा सिकरवार ने चुनाव के समय जनता से जल कर माफ करने का वादा किया था लेकिन महापौर बनने के बाद डॉ.शोभा सिकरवार अपने इस वादे को भूल गईं। उन्हें उनका वादा याद दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया।

Recommended Video

    Gwalior news: वादा करके भूल गईं महापौर तो आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
    gwalior

    डॉ.शोभा सिकरवार ने चुनाव से पहले किया था वादा
    नगरीय निकाय चुनाव के समय जब डॉ.शोभा सिकरवार कांग्रेस पार्टी से नगर निगम ग्वालियर की महापौर प्रत्याशी घोषित हुई थीं तो उन्होंने अपना चुनावी अभियान शुरू किया था। चुनाव के प्रचार प्रसार के दौरान डॉ.शोभा सिकरवार ने ग्वालियर शहर की जनता से कई तरह के वादे किए थे। इसमें से एक मुख्य वादा था कि अगर वे महापौर बनेगीं तो ग्वालियर शहर की जनता के जल कर के बकाया बिलों को माफ करवाएंगी।

    महापौर बनने के बाद वादे को भूल गईं डॉ.शोभा सिकरवार
    डॉ.शोभा सिकरवार के वादों पर भरोसा करके जनता ने वोट किया और डॉ.शोभा सिंकरवार महापौर भी बन गईं। 57 साल बाद ग्वालियर नगर निगम महापौर की कुर्सी पर कांग्रेस की डॉ.शोभा सिकरवार काबिज हो गईं लेकिन महापौर बनने के बाद डॉ.शोभा सिकरवार अपने द्वारा किए गए वादे को भूल गईं।

    महापौर की वादाखिलाफी को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
    महापौर की वादाखिलाफी को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा गुरुवार को ग्वालियर में प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी ने एक दिवसीय प्रदर्शन करते हुए महापौर डॉ.शोभा सिकरवार को उनका चुनावी वादा याद दिलाया हैं। आम आदमी पार्टी का कहना है कि महापौर ने चुनाव के समय जल कर बिलों को माफ करने का वादा किया था लेकिन महापौर बनने के बादअब उस वादे को भूल गई हैं इसलिए यह प्रदर्शन किया जा रहा है जिससे उन्हें उनका वादा याद आए और वो उस वादे को पूरा करें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+