ट्रक में गमलों के बीच छुपा रखा था 260 किलो गांजा, दतिया के पास पुलिस ने पकड़ा
ट्रक में गमलों के बीच छुपाकर रखा गया 260 किलो गांजा ग्वालियर पुलिस ने नारकोटिक्स के साथ मिलकर दतिया से पकड़ा
ग्वालियर, 7 सितंबर। ग्वालियर पुलिस ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स के साथ मिलकर एक करोड़ का गांजा पकड़ा है। यह गांजा बुधवार को दतिया के पास से पकड़ा गया है। एक ट्रक में गमलों के बीच छुपा कर 260 किलो गांजा ले जाया जा रहा था। गांजे की यह खेप आंध्र प्रदेश से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी लेकिन समय रहते इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई जिसके बाद यह गांजा पकड़ा गया।

ट्रक में भरकर ले जाया जा रहा था गांजा
गांजे से भरा एक ट्रक आंध्र प्रदेश से निकला था। इस ट्रक में गमलों के बीच छुपाकर 260 किलो गांजा रखा हुआ था। यह गांजा आंध्र प्रदेश से उत्तर प्रदेश पहुंचना था लेकिन इस गांजे की सूचना ग्वालियर पुलिस के साथ-साथ सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स को भी लग गई जिसके बाद दोनों ने संयुक्त रूप से गांजे से भरे ट्रक को पकड़ने की योजना बनाई।

दतिया जिले में पकड़ा गया गांजे से भरा ट्रक
ग्वालियर की क्राइम ब्रांच ने सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स के साथ मिलकर दतिया जिले के डगराई टोल के पास से इस ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक को जब खुलवा कर देखा गया तो गमलों के बीच गांजा रखा हुआ था। पुलिस ने ट्रक में मौजूद 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications