Gwalior News: युवक के साथ घिनौनी वारदात, दोस्तों ने गंदा काम करते हुए बनाया वीडियो, तीन महीने तक किया ब्लैकमेल

Gwalior news:

Gwalior news: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक बार फिर एक युवक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय युवक को घूमने के बहाने साथ ले गए थे। वहां दो दोस्तों ने गंदी हरकत की है। इतना ही नहीं वीडियो भी रिकार्ड किया है। अब वे आए दिन युवक को गंदी हरकत करने के लिए बुलाने लगे। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी 3 महीने से ब्लैकमेल कर रहे थे।

मामला महाराजपुरा के टाइगर चौक की है। आरोपियों की ब्लैकमेलिंग और शोषण से परेशान युवक थाने पहुंचा और घटना की शिकायत की। पुलिस ने बुधवार को युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी पकड़ में नहीं आया है।

Gwalior news:

शहर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर निवासी 19 वर्षीय पीड़ित छात्र बीए का विद्यार्थी है। उसकी दोस्ती पंकज गुर्जर, युवराज गुर्जर से है। दोनों आए दिन छात्र को परेशान करते रहते हैं। 22 मार्च 2023 को युवराज व पंकज पीड़ित के घर पहुंचे और उसे घूमने चलने की कहकर अपने साथ ले आए।

ये लोग घूमते हुए टाइगर चौक के सुनसान क्षेत्र में पहुंचे। यहां छात्र के साथ इन दोनों दोस्तों ने मिलकर सामूहिक रेप किया। जब छात्र ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं उसका वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया।जिसके बाद दोस्त उसे ब्लैकमेल करने लगे।

वारदात के बाद भी आरोपी उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करने लगे। 3 महीने से उसे बार-बार बुलाकर दोनों दोस्त उसके साथ दुष्कर्म करते थे। अब जब छात्र उनसे परेशान हो गया तो थाने पहुंचा और घटना की शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की तो पंकज हाथ लग गया। जबकि दूसरा युवराज पकड़ से बाहर है।

घटना में महाराजपुरा थाना प्रभारी पंकज त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक की शिकायत पर 2 युवकों के खिलाफ दुष्कृत्य का केस दर्ज किया है। एक आरोपी पुलिस के हाथ लग गया है, जबकि दूसरे को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+